वर्तमान समय मे इग्नू गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का एक मात्र माध्यम:डॉ0 राजीव
रक्सौल।( vor desk )।वर्तमान समय में इग्नू गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का एकमात्र माध्यम है। जिसके द्वारा पूरे देश सहित विदेशों में 250 प्रोग्रामों की पढ़ाई चल रही है जिसमें स्नातक डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्सेज प्रमुख है ।उक्त बातें आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा जनवरी 2020 के नए विद्यार्थियों एवं इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयककों को संबोधित करते हुए सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ राजीव कुमार ने कही ।
।उक्त कांफ्रेंस में रक्सौल के सी टी सी कॉलेज का प्रतिनिधित्व करते हुए केसीटीसी कॉलेज के समन्वयक प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि कोरोना के कारण लॉक डॉउन की स्थिति में सभी अध्ययन केंद्र बंद है और इग्नू का सारा कार्य ऑनलाइन चल रहा है।इसलिए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा इंडक्शन मीटिंग यानी परिचयात्मक सत्र आयोजित की गई ।डॉ कुमार ने बताया कि इग्नू के वेबसाइट पर अध्ययन ...









