टिकट नही मिलने से ‘बागी’ हुए राजद नेता सुरेश यादव,वीडियो वायरल होने के बाद रैली में दिखी सहानुभूति!
रक्सौल।(vor desk )।टिकट कटने के बाद मां और बहन से मोबाइल पर बात चीत के क्रम में राजद नेता व रक्सौल से महागठबन्धन के पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव का वायरल वीडियो चर्चे में है।
इसी बीच,सुरेश यादव ने शुक्रवार को-समर्थकों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई ।साथ ही रैली निकाल कर आम अवाम से जन समर्थन मांगा।
वायरल वीडियो के बाद उनके पक्ष में बड़ी संख्या में समर्थक उमड़े ।नारा लगाया-हमारा नेता कैसा हो,सुरेश भाई जैसा हो,जीतेगा भाई जीतेगा,सुरेश यादव जीतेगा।
https://youtu.be/PBRpYipvAQY
वीडियो देखिए,चैनल को सब्सक्राइब करिए!
बता दे कि इस बार पूर्वी चंपारण के रक्सौल विधानसभा सीट से महागठबंधन ने इस बार कांग्रेस पार्टी के रामबाबू यादव को उम्मीदवार बनाया है।
https://youtu.be/Kx_lbK9m9cM
जबकि, 2015 में राजद से सुरेश कुमार यादव को टिकट दिया गया था जो 61562 वोट पा कर मामूली अंतर से द...









