नेपाल से भारतीय नागरिकों की वतन वापसी को ले कर तैयारी पूरी,नेपाली नागरिकों के वतन वापसी पर संशय!
आईसीपी पर तैयारी का जायजा लेते डीएम व एसपी
रक्सौल।(vor desk )।लॉक डाउन व सीमा सील होने के कारण नेपाल और भारत में फंसे दोनों देशों के नागरिकों के वतन वापसी की पहल शुरू हो गई है।द्विपक्षीय सहमति होने के बाद मंगलवार को भारतीय नागरिको की पहली टोली नेपाल से रक्सौल पहुंचने वाली है।इसको ले कर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।
बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य सूत्रों ने बताया है कि मंगलवार को इंटिग्रेटड चेक पोस्ट के रास्ते भारतीय नागरिक रक्सौल पहुँचेगें।
बताया गया है कि आईसीपी पहुंचने पर उनके स्क्रिनिंग व मेडिकल जांच आदि के बाद उन्हें वेलकम किट दे उन्हें गंतव्य तक भेजा जायेगा।सूत्रों के मुताबिक, इन्हें वाहनों से उनके जिला में भेजने की तैयारी है।
https://youtu.be/7hrA6pellAw
नेपाली नागरिक वतन वापसी के लिए परेशान!
बता दे कि आईसीपी पर इनके स्वागत व आवश्यक प्रक्रिया को ले कर सभ...









