Wednesday, March 11

सीमांचल

रक्सौल मे ‘कोरोना ब्लास्ट’ से दहशत,एक साथ मिले 95 संक्रमित,कुल 108 लोग हुए पॉजिटिव

रक्सौल मे ‘कोरोना ब्लास्ट’ से दहशत,एक साथ मिले 95 संक्रमित,कुल 108 लोग हुए पॉजिटिव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चम्पारण जिले का सीमावर्ती शहर रक्सौल में सोमवार को फिर 'कोरोना ब्लास्ट 'हुआ है।इस बार 95 संक्रमित मिले हैं।इससे पहले एक साथ दस संक्रमित मीले थे।इस लिहाज से कोरोना ने रक्सौल में इतिहास बनाया है।बताया गया है कि रक्सौल में कुल कोरोना मरीजो की संख्या 107 पहुंच गई है।इसमे वार्ड 20 के एक मरीज को मोतिहारी रेफर किया जा चुका है।वहीं,रक्सौल के वार्ड 4 स्थित सूंदर पुर में भी एक मरीज मिला है। हालांकि, अभी भी जांच रिपोर्ट पेंडिंग है।आगामी दिनों इस आंकड़े के बढ़ने की आशंका है।कुल मिला कर रक्सौल की स्थिति भयावह होती दिख रही है। बताया गया है कि सोमवार को आये 95 लोगों की कोरोना संक्रमितों की लिस्ट में रक्सौल पीएचसी के एक डॉक्टर भी हैं।सभी की स्थिति ए सिंटोमेटीक यानी नॉर्मल बताई गई है।साथ ही होम कोरेण्टाईन का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग...
रक्सौल नगर परिषद के उप सभापति काशी नाथ प्रसाद की छीनी कुर्सी,अब होगा चुनाव!

रक्सौल नगर परिषद के उप सभापति काशी नाथ प्रसाद की छीनी कुर्सी,अब होगा चुनाव!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बैठक में 25 में से सभापति सहित मात्र 19 पार्षद हुए शामिल, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 17, विरोध में मात्र 1 पार्षद ने दिए मत रक्सौल ( vor desk)। नगर परिषद के उप सभापति काशीनाथ प्रसाद की कुर्सी अंततः छीन ही गई। सोमवार को नगर परिषद में उप सभापति पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को ले कर बैठक आहूत थी। नप कार्यालय के सभागार में सभापति उषा देवी की अध्यक्षता में आहूतविशेष बैठक में मत विभाजन के लिए मतदान हुआ।इस दौरान प्रस्ताव के पक्ष में 17 पार्षदों ने मत दिया। वहीं प्रस्ताव के विरोध में मात्र एक पार्षद ने ही मत दिया। बैठक में नप के कुल 25 पार्षदों में से मुख्य पार्षद सहित मात्र 19 सदस्यों ने ही हिस्सा लिया। वहीं सभापति को बैठक की अध्यक्षता करने के कारण मत विभाजन में मात्र 18 सदस्यों ने ही हिस्सा लिया।मत विभाजन के परिणाम की घोषणा होते ही नप के ई ओ गौतम आनंद एवं मुख्य पार...
करंट लगने से रामगढ़वा के मुशहरी गावँ में सेना के जवान की मौत!

करंट लगने से रामगढ़वा के मुशहरी गावँ में सेना के जवान की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk )। रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत चम्पापुर पंचायत के मुशहरी वार्ड नम्बर चार में मंदिर में पूजा करने के दौरान विधुत करंट से एक युवक की मौत हो गई।घटना रविवार की सुबह हुई। मृत युवक आर्मी में कार्यरत था, जो छुट्टी में अपने घर आया था।मृतक की संजय कुमार (24 ) बताया गया है।जो मुशहरी गाँव के निवासी हरि शंकर साह का पुत्र है। पुष्टि करते हुए मुखिया पति शमशुल जोहा अंसारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना रामगढ़वा पुलिस को दी गयी।जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया है। ...
रक्सौल के शीतलपुर रेलवे गुमटी पर मिली महिला की लाश,ट्रेन से कट कर मौत की आशंका

रक्सौल के शीतलपुर रेलवे गुमटी पर मिली महिला की लाश,ट्रेन से कट कर मौत की आशंका

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल रामगढ़वा खण्ड के जोकियारी-शीतलपुर रेल गुमटी पर पुलिस ने एक अधेड़ महिला का लाश बरामद किया है।बताया गया कि उक्त महिला की शिनाख्त नही हो सकी है।सूत्रों का कहना है कि अहले सुबह रेल से पैर कट गया।जिसके बाद काफी देर तक वह तड़पती रही।बाद में मौत हो गई।हालांकि,इस मामले को ले कर अटकलों व चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।रक्सौल थाना के अपर थानाध्यक्ष भोगेन्द्र यादव समेत अन्य अधिकारी व पुलिस बल समेत आरपीएफ के अधिकारियो ने पहुंच कर मामले की जांच की है।बता दे कि पहले भी उक्त स्थल के आस पास कई लाश मिल चुकी है। ...
नरकटिया में दुधौरा नदी का तट बन्ध टूटा,नेपाली नदियों के कारण जल प्लावित होने लगा क्षेत्र!

नरकटिया में दुधौरा नदी का तट बन्ध टूटा,नेपाली नदियों के कारण जल प्लावित होने लगा क्षेत्र!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही भारी वर्षा के कारण सीमा से लगे नेपाल की तराई समेत पूर्वी चंपारण के सीमाई इलाके में बाढ़ व जल जमाव का कहर अब दिखने लगा है। रविवार को छौड़ादानों प्रखण्ड के नरकटिया गांव में बाढ़ का प्रकोप दिखने लगा ।बताया गया है कि नरकटिया बाजार के समीप दुधौरा नदी की धारा पूर्व की ओर मुड़ गयी है।इस कारण पानी के तेज बहाव व कटाव के फलस्वरूप नदी का तटबंध करीब 50 फिट टूट गया है।इस नदी के धारा परिवर्तन हो जाने से नरकटिया,भतन्हिया,रामपुर पंचायतों के सरेह में पानी फैल गया है ।सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गए हैं।भतनहनिया गांव के दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बताया गया है कि टुटान स्थल के समीप बंजरिया, आदापुर व छौड़ादानों प्रखंडों की सीमा समाप्त होती है,जहां दुधौरा,पसाह व बंगरी नदियों का संगम है।उक्त तटबंध रविवार के दोप...
फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव ,रक्सौल के 5 इलाकों में कण्टोमेन्ट जोन घोषित,बांस बल्ला लगा कर घेरा!

फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव ,रक्सौल के 5 इलाकों में कण्टोमेन्ट जोन घोषित,बांस बल्ला लगा कर घेरा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बिना मास्क व सोशल डिस्टेंस के कार्यरत मजदूर 2 जुलाई को किये गए सेमपीलिंग की रिपोर्ट का आना जारी,अभी 6 जुलाई की रिपोर्ट है पेंडिंग रक्सौल पीएचसी के डॉ राजीव रंजन भी निगेटिवपत्रकार दीपक व गणेश शंकर समेत चार पत्रकार भी निगेटिवआदापुर व रामगढ़वा में भी मिला एक एक पाजीटिव रक्सौल।(vor desk) ।रक्सौल में रविवार को भी एक कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना है।स्वास्थ्य विभाग के पूर्वी चंपारण के नोडल पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।बताया गया है कि इसके अलावे रामगढ़वा में भी एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।जबकि, शनिवार को आदापुर में भी एक कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई। कंटोमेन्ट जोन के भीतर व्यवसायिक गतिविधि जारी सूत्रों ने बताया कि रक्सौल में रविवार को जिस कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।उसकी जांच मोतिहारी में हुई थी।उम्र 48 वर्ष बताई गई है।वह वार्ड 4 का निवासी बताया गया है।उ...
रक्सौल में ‘कोरोना बम’ फुटने के बाद सख्ती के संकेत,अलग -अलग पांच ‘कंटोमेन्ट जोन’ घोषित,दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त!

रक्सौल में ‘कोरोना बम’ फुटने के बाद सख्ती के संकेत,अलग -अलग पांच ‘कंटोमेन्ट जोन’ घोषित,दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चम्पारण जिला के रक्सौल में दस कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप है।स्वास्थ्य विभाग के जिला नोडल पदाधिकारी रंजीत सिन्हा ने इसकी पुष्टि शनिवार को शाम में कर दिया है। साथ ही चार कंटोमेन्ट जोन बनाने की घोषणा की गई है।सूचना है कि इसको ले कर रविवार से प्रशासन 'एक्शन' में आएगी। सूत्रों ने बताया है कि रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 12 में उक्त पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना मिल रही है।बताया गया है इनका सेंपल कलेशन 2 जुलाई को किया गया था।इस हिसाब से 9 दिन पूरे हो चुके हैं।लिहाजा सभी को होम कोरेण्टाईन का निर्देश दिया गया है।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,इन सभी की रिपोर्ट ए सिंटोमेटिक है।यानी नॉर्मल है। बता दे कि हरसिद्धि में पोस्टेड एक युवती के 28 जून को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद वहां सेमपीलिंग की गई थी।अच्छी बात यह है कि उक्त युवती ठीक हो चुकी है।जबकि,य...
कुमार दुर्गेश साह बने युवा राजद के जिला प्रभारी,मिल रही बधाई!

कुमार दुर्गेश साह बने युवा राजद के जिला प्रभारी,मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।छात्र राजद नेता कुमार दुर्गेश साह के कार्य को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष युवा राजद कारी सोहेब साहब द्वारा जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है।कहा गया है कि इनके मनोनयन से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगा ।वहीँ, दुर्गेश के मनोनयन से जिला राजद मे हर्ष का माहौल है। राजद पूर्व प्रत्यासी सुरेश यादव,राजद नेता डॉ नदीम,प्रदेश महा सचिव फखरुद्दीन आलम, युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म,युवा राजद नगर अध्यक्ष राज शर्मा,युवा राजद जिला महा सचिव अतुल सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल शर्मा,जिला प्रवक्ता प्रदीप यादव,छात्र राजद नेता अरविंद कुमार सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई एंवम शुभकामनाएं दी है। ...
कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन नही होने से रक्सौल में ‘कोरोना बम’ फटने के संकेत, एक कोरोना पॉजिटिव मोतिहारी रेफर!

कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन नही होने से रक्सौल में ‘कोरोना बम’ फटने के संकेत, एक कोरोना पॉजिटिव मोतिहारी रेफर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में 'कोरोना बम' के विस्फोट होने की आशंका है।सूत्रों के मुताबिक, रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन नही होने के कारण स्थिति के भयावह होने के संकेत मिल रहे हैं।सम्भावना है कि पेंडिंग जांच रिपोर्ट के पिटारे के खुलने से रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में 'कोरोना बम 'फट सकता है। सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रक्सौल में कैम्प लगा कर जांच व सेमलपिंग लिए जाने के बाद करीब 410 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग हैं।जिसकी प्रतीक्षा की जा रही है।इससे जांच के लिए सैम्पल देने वाले मरीज भी सशंकित बताते गए हैं।इसके अलावे बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के गाहे बगाहे सम्पर्क में आये लोग जांच नही कराएं हैं।जिससे वे रिस्क में हैं । सूत्रों की माने तो इस सेमलपिंग मे कोरोना पीड़ित युवती व उसके माता, पिता व बहन की रिपोर्ट शामिल नही है।क्योंकि...
फंदे से लटकता शव बरामद:उठ रहे सवाल- आत्म हत्या या हत्या ?

फंदे से लटकता शव बरामद:उठ रहे सवाल- आत्म हत्या या हत्या ?

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )।आदापुर प्रखंड के नकरदेई थाना क्षेत्र अंतर्गत नकरदेई(कुबरिया टोला) में एक युवक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है।इसके बाद सनसनी है।इस मामले को ले कर अटकलों का बाजार गर्म है।लोग जानना चाहते हैं कि यह हत्या है या आत्म हत्या? बताया गया है कि उक्त शब चन्द्रिका राम के गोहरौली में शुक्रवार को बरामद हुआ।वहां फंदे से लटकता हुआ उक्त युवक का शव बरामद किया गया है। जिसकी पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी भरत साह के 22 वर्षीय पुत्र बुलेट प्रसाद के रूप में की गयी है। गांव से बाहर इस शव की बरामदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई।मृत युवक परिजनों को सूचना दे दी गई है।आशंका है कि घटना गुरुवार की रात्रि में घटित हुई है। थानाध्यक्ष उदय कुमार पासवान ने बताया कि जा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!