रक्सौल से मोतिहारी की ओर जा रहे ट्रक पर लदे एक क्विंटल गांजा के साथ चालक व उप चालक गिरफ्तार!
सुगौली/रक्सौल।(vor desk )।जिले के सुगौली पुलिस ने गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
सुगौली थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार के नेतृत्व में एक क्विंटल गांजा लदे ट्रक को पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार सुगौली से रक्सौल जाने वाली मुख्य पथ पर चिलझपटी के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चालक, सह चालक को गांजे के साथ पकड़ा है।
वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर गांजे की बड़ी खेप लेकर आ रहे हैं, उसके बाद पुलिस बल के साथ चिलझपटी के समीप वाहन जांच किया गया। इस बीच रक्सौल की ओर से आ रहे ट्रक को रोकने की कोशिश की गई लेकिन वह भागने लगा। जिसके बाद ट्रक के साथ सात चालक और सह चालक को पकड़ा गया।
वहीं ट्रक पर लदे समान की जांच की गई तो उसमे से 13 पॉकेट में गांजा बरामद किया गया। जिसका वजन करीब एक क्विंटल बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए चालक रामगढ़वा थाना के बुढ़वा निव...









