Thursday, March 12

सीमांचल

आदापुर में कालाबाजारी का एक ट्रक खाद पुलिस नियंत्रण में,जांच पड़ताल शुरू!

आदापुर में कालाबाजारी का एक ट्रक खाद पुलिस नियंत्रण में,जांच पड़ताल शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।आदापुर बॉर्डर से इन दिनों बड़े पैमाने पर खाद की तस्करी जारी है।तस्करी के धंधे में सिंडिकेट जुटा हुआ है।हाल ही में इंटिलिजेन्स ब्यूरो ने इस तस्करी व कालाबाजारी को ले कर सतर्क किया था।इसी बीच रविवार की रात्रि अनुमंडल के आदापुर प्रखण्ड अंतर्गत बरवा चौक स्थित अमीरीलाल साह के खाद दुकान में कालाबाजारी का एक ट्रक खाद अनलोड करने के दौरान आदापुर पुलिस टीम ने खाद लदे ट्रक सहित दुकान को अपने नियंत्रण में ले कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। https://youtu.be/I8hvYesA47g बताया गया कि ग्रामीणों की सूचना पर उक्त कार्रवाई देर रात करीब साढ़े नौ बजे हुई है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि के यूरिया खाद लदा एक ट्रक स्थानीय खाद विक्रेता अमीरीलाल साह के दुकान पर आया और उक्त ट्रक से खाद उसके गोदाम में उतरने लगा।जिसकी सूचना पर पुलिस ने कारवाई की। बता दे कि खाद की किल्लत से स्थानीय किसा...
नीतीश सरकार का फैसला:बिहार में नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन, दुकान खोलने के समय में पूरी छूट; नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा

नीतीश सरकार का फैसला:बिहार में नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन, दुकान खोलने के समय में पूरी छूट; नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा

ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
◆ पहले सुबह 10 से शाम 6 बजे तक दुकानों को खोलने की इजाजत थी, अब इसमें पूरी तरह छूट दी गई है ◆ रात 10 से सुबह 5 बजे तक घरों से निकलने की इजाजत नहीं, सिर्फ जरूरी कार्यों के लिए ही छूट मिलेगी सरकार के आदेश के बाद दुकानों को खोलने की समय सीमा खत्म हो गई है। लेकिन, सभी दुकानदारों को नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। पटना।(vor desk )।नीतीश सरकार ने बिहार में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला नहीं किया है। कल 17 अगस्त से राज्य में अनलॉक थ्री लागू होगा। इसके साथ कुछ पाबंदियां भी लागू रहेंगी। इससे पहले कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने एक से 16 अगस्त तक राज्य में लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया था। 16 से 31 अगस्त तक भी पूरे बिहार में लॉकडाउन लागू था। लॉकडाउन हटने के बाद बिहार में क्या बदलेगा? लॉकडाउन हटने के बाद बिहार में दुकानों को खोलने के समय में ...
2020 में सीएम नीतीश के नेतृत्व में बनेगी सरकार,उपेंद्र कुशवाहा का राजनीतिक अध्याय समाप्ति की ओर:पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा

2020 में सीएम नीतीश के नेतृत्व में बनेगी सरकार,उपेंद्र कुशवाहा का राजनीतिक अध्याय समाप्ति की ओर:पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार में 2020 में फिर एनडीए सरकार बनेगी।सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार को पूर्ण बहुमत हासिल होगा।उक्त बातें पूर्व मंत्री व जनता दल यू के राष्ट्रीय परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कही। उन्होंने रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दिन में सपने देखना छोड़ दें।उनके लिए राजनीति में गिनती के दिन बचे हैं।कभी इस डाल कभी उस डाल के चक्कर मे वे न घर के हैं ।न घाट के।अब उन्हें सियासत से सन्यास लेने का दौर आ गया है। उन्होंने यह बात उपेंद्र कुशवाहा के उस टिप्पणी पर व्यंग्य करते हुए कही जिसमे उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार के दिन गिनती के बचें हैं। उन्होंने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीएमनीतीश कुमार का साथ छोड़ने के बाद वे कहीं के नही रह गए हैं । उनके बिना उपेंद्र कुशवाहा का नाम भी कोई नहीं जानता।अब बिहार की जनता उन्हेंं वि...
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नव पदस्थापित हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार का हुआ स्वागत

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नव पदस्थापित हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार का हुआ स्वागत

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )। रक्सौल के नव पदस्थापित हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार को बुके देकर स्वागत किया गया। समाजसेवी पूर्णिमा भारती ,जद यू के महिला प्रकोष्ठ की जिला सचिव उषा श्रीवास्तव, भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री नितेश गुप्ता, आदि ने हरैया ओपी स्थित प्रभारी कक्ष में उन्हें बुके प्रदान कर स्वागत किया। इस दौरान श्री मति भारती ने कहा कि पुलिस अधिकारी भी कोरोना वॉरियर्स हैं।सीमा क्षेत्र होने के कारण हरैया थाना की भूमिका महत्वपूर्ण है।उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमे उम्मीद ही नही विश्वास है कि सीमा क्षेत्र में शांति,सौहार्द कायम रहने के साथ नेपाल से चोरी छुपे हो रही आवाजाही पर रोक लगेगी।जिससे कि कोरोना संक्रमण की आशंका है।मौके पर संतोष श्रीवास्तव ,मुन्ना पांडे ,केश्वर साह,रेयाज अहमद ,राहुल श्रीवास्तव,मनोज गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे। ...
आदापुर व भेलाही में भी बिहार प्रादेशिक मारवाडी़ शाखा-रक्सौल द्वारा ऑक्सीजन बैंक का शुभारम्भ

आदापुर व भेलाही में भी बिहार प्रादेशिक मारवाडी़ शाखा-रक्सौल द्वारा ऑक्सीजन बैंक का शुभारम्भ

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन शाखा रक्सौल द्वारा आदापुर तथा रक्सौल के भेलाही बाजार एवं आस पास के गांवों के लिए आक्सीजन बैंक की शुरूआत की गई है। आदापुर में इसकी जिम्मेवारी रमेश सिंह व भेलाही में पूर्व मुखिया अजय पटेल को मिली है । इसकी जानकारी सम्मेलन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने दी है। बता दे कि कोरोना संक्रमण के कारण सांस की तकलीफ के बाद ऑक्सीजन के अभाव में हो रही मौत को देखते हुए रक्सौल में ऑक्सीजन बैंक की पहल की गई थी। रक्सौल शाखा द्वारा रक्सौल शहर के साथ साथ आदापुर और भेलाही मे आक्सीजन उपलब्ध कराई गई है।जरूरत के अनुसार इसका और विस्तार किया जाएगा। इस बाबत सम्मेलन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि मानव सेवा हमारा मिशन है।इसी के तहत रक्सौल में केवल दस ऑक्सीजन सिलेंडर से शुरुवात की गई थी।लेकिन,अब रक्सौल में करीब 25 सिलेंडर की सेवा मौजूद है।जो निःशुल...
भारत -नेपाल रिश्ते में तनाव के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात

भारत -नेपाल रिश्ते में तनाव के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू/दिल्ली।( vor desk )।नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की।यह बात चित कोई दस मिनट तक चली। विदेश मंत्रालय ने दोनों नेताओं में बीतचीत की जानकारी देते हुए कहा कि पीएम मोदी को नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने फोन किया था। पीएम ओली ने सरकार और भारत के लोगों को 74वें स्वतंत्रता दिवस और हाल ही में भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य चुने जाने को लेकर बधाई दी। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि दोनों ही नेताओं ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में एकजुटता जाहिर की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस मामले में नेपाल को मदद देना जारी रखेगा। इससे पहले ओली ने ट्वीट किया, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं। भारत के लोगों के लिए और अधिक प्रगति और संपन्नता की कामना है।” पीएम मो...
कोरोना संक्रमण के कारण हुई मौत के बाद रक्सौल प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को प्रदान किये 4- 4 लाख रुपये का चेक

कोरोना संक्रमण के कारण हुई मौत के बाद रक्सौल प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को प्रदान किये 4- 4 लाख रुपये का चेक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।इस बार स्वतंत्रता दिवस पर भी कोरोना संक्रमण के कारण आम लोगों को घरों में ही लॉक रहना पड़ा।सादगी के बीच यह राष्ट्रीय पर्व मनाया गया।इस अवसर पर बिहार सरकार ने कोरोना संक्रमण से मृत्यु के शिकार हुए लोगों के परिजनों के आंसू को पोछने का प्रयास किया। रक्सौल प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।बताया गया कि दो मृतकों के परिजनों को यह सहायता प्रदान की गई। इसमे रक्सौल के वार्ड 16 के सुधा देवी( 48 ) व पनटोका के यादोलाल साह(60 ) के परिजनों को यह चेक प्रदान किया गया। मृतिका के पति व भाजपा के कार्यकर्ता धुरुव सर्राफ ने जब चेक लिया तो उनके आंखों में आंसू आ गए।उन्होंने कहा कि इस विपदा की घड़ी में इससे पहले कोई सहायता नही मिली थी।उन्होंने बिहार सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। जबकि, यादोलाल साह की विधवा पसपति देवी को चेक प्र...
नेपाल में धक -धक इंडिया:भारतीय दूतावास में शान से लहराया तिरंगा!

नेपाल में धक -धक इंडिया:भारतीय दूतावास में शान से लहराया तिरंगा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू स्थित भारतीय राजदूतावास में राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने किया झंडोतोलन बीरगंज।(vor desk )।नेपाल में 74 वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह धूम धाम से मनाया गया।नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास प्राँगण में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने ध्वजारोहण किया।जबकि, बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में भारतीय महावाणिज्य नितेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में ध्वजारोहण महावाणिज्य दूत नितेश कुमार इस दौरान तिरंगा ध्वज को उन्होंने सलामी दी और भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविद की ओर से जारी सन्देश को सुनाते हुए नेपाल में रह रहे भारतीय नागरिकों,नेपाल के मित्रों व भारत के हितैषियों को शुभकामनाएं दी। https://youtu.be/OcrrR7wcCpo इस मौके पर भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अपने सम्बोधन में वैश्विक महामारी कोरोना से संकट का...
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आन- बान -शान से लहराया तिरंगा,कोरोना काल में  भी बही देशभक्ति की बयार!

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आन- बान -शान से लहराया तिरंगा,कोरोना काल में भी बही देशभक्ति की बयार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल में जश्न- ए -आजादी:एसडीओ सुश्री आरती कुमार व डीएसपी संजय झा ने किया ध्वजारोहण! कोरोना संक्रमण को ले कर सोशल डिस्टेंस के अनुपालन पर दिखा जोर,गूंजता रहा वन्देमातरम ! रक्सौल।(vor desk )। 74 वीं भारतीय स्वतन्त्रता दिवस का जश्न रक्सौल में धूम धाम से मना।इस अवसर पर रक्सौल अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीओ सुश्री आरती ने ध्वजारोहण किया।तो,अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में डीएसपी संजय झा ने ध्वजारोहण किया। मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी गई।वातावरण राष्ट्र गान 'जन गण मन ..' के गायन के साथ गुंजित हो उठा।वंदेमातरम के नारे लगे।झंडोतोलन समारोह में गण्य मान्य लोग उपस्थित रहे। झंडोत्तोलन की शुरुआत एसडीओ सुश्री आरती के आवास पर 7: 50 से शुरू हुई।उसके बाद एसडीएम द्वारा ही अनुमंडल कार्यालय में 8:10 बजे व 8: 20 बजे डीएसपी संजय कुमार झा ने झंडोतोलन ...
डेडिकेटेड कोविड सेंटर बने डंकन हॉस्पिटल के आधा दर्जन स्टाफ कोरोना संक्रमित!

डेडिकेटेड कोविड सेंटर बने डंकन हॉस्पिटल के आधा दर्जन स्टाफ कोरोना संक्रमित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फाइल फोटो:डंकन होस्पिटल रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल के आधा दर्जन स्टाफ व उनके परिजन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को हुई कोरोना जांच में सभी संक्रमित पाए गए हैं।बता दे कि जिला प्रशासन द्वारा डंकन हॉस्पिटल को डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। बताया गया है कि बुधवार को डंकन हॉस्पिटल में 17 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट से हुई।जिसमें 10 लोग संक्रमित पाए गए।जिसमे आधा दर्जन संक्रमित डंकन के स्टाफ बताये गए हैं।इसकी पुष्टि रक्सौल के पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने की है।उनके मुताबिक,सभी का पता डंकन अस्पताल का है। सूत्रों ने बताया कि डंकन के आशिष प्रोजेक्ट के स्टाफ भी संक्रमित पाए गए हैं।बता दे कि उक्त प्रोजेक्ट द्वारा कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता व जरूरतमन्दों को मदद का कार्य भी किया जाता रहा है। बताया गया है कि डंकन हॉस्पिटल में पिछले...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!