रक्सौल में आयोजित हुआ श्री बलभद्र पूजनोत्सव,कोरोना से मुक्ति के लिए की गई प्रार्थना!
रक्सौल।(vor desk)।कलवार कल्याण समिति द्वारा रक्सौल में श्री बलभद्र भगवान की पूजा आयोजित हुई। शहर के रामजानकी मंदिर के प्रांगण में आयोजित इस पूजनोत्सव केवल कार्यकारणी सदस्यों उपस्थिती के बीच सम्पन्न हुई।
समिति के अध्यक्ष डॉ. हजारी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार उर्फ बाबल जी अपने पत्नी के साथ मुख्य यजमान के रूप में पूजन किया।
वहीं,आचार्य पप्पू पांडे ने पूरी विधि के साथ पूजा को सम्पन्न कराया। जहाँ उपस्थित सदस्यों ने आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया।साथ ही इस मौके पर सबो ने श्री बलभद्र से कोविड-19 से मुक्ति हेतु प्रार्थना की।
उक्त जानकारी समिति के विक्रम कुमार गुप्ता ने दी। मौके पर नगर परिषद के उप सभापति रोहिणी साह व उनके पति बप्पी साह के साथ महासचिव चंदन गुप्ता, सचिव ध्रुप प्रसाद, कोषाध्यक्ष धीरज कुमार, उपाध्यक्ष गणेश कु...









