Friday, March 13

सीमांचल

कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन के साथ हुआ ‘डमी मतदान’,एसडीओ आरती ने किया मतदाताओं को जागरूक!

कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन के साथ हुआ ‘डमी मतदान’,एसडीओ आरती ने किया मतदाताओं को जागरूक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना काल मे चुनाव कराना बड़ी चुनौती बनी हुई है।जिसको देखते हुए निर्वाचन आयोग के द्वारा सुरक्षित मतदान के लिए तैयारी शुरू कर दी है।इसी क्रम में मंगलवार को रक्सौल प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय सेनुवरिया में अनुमंडल प्रशासन के द्वारा विधान सभा चुनाव 2020 के लिए मतदान का पूर्वाभ्यास कराया गया।मॉक ड्रिल अथवा डमी मतदान कार्य के तहत सभी प्रक्रिया यथावत रही,जिसमे सोशल डिस्टेंस के साथ सुरक्षा से ले कर वोटरों द्वारा मतदान तक की प्रक्रिया का का ट्रायल किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में निर्वाचन हेतु मतदान केंद्र बनाए गए थे। जहां पुलिसकर्मी के साथ मतदानकर्मी व ईवीएम मशीन समेत सभी सुविधाए मौजूद थीं। इस मॉक ड्रिल में बताया गया कि कोरोना काल में मतदान कैसे संपन्न कराना है।सुरक्षा कर्मियों,मतदानकर्मियों को कैसे अपनी भूमिका का निर्वहन करना है।मतदान केंद्र पर ...
ई० प्रवीर रंजन बने निज़ाम पीस सर्किल नाइजीरिया के एशिया महाद्वीप के राजदूत

ई० प्रवीर रंजन बने निज़ाम पीस सर्किल नाइजीरिया के एशिया महाद्वीप के राजदूत

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सामाजिक कार्यकर्ता व व्यापारी ई प्रवीर रंजन को नाइजीरिया की संस्था निज़ाम पीस सर्किल का एशिया महाद्वीप का राजदूत मनोनीत किया गया है। निज़ाम पीस सर्किल के वैश्विक राजदूत अहमद याकुबू ने उपरोक्त पद पर ऑनलाइन माध्यम से प्रवीर रंजन का मनोनीत किया। श्री अहमद याकुबू ने बताया कि प्रवीर रंजन एक सफल इंजीनियर हैं और उसके साथ ही सामाजिक कार्यो में भी बहुत सक्रिय हैं और उनके संस्था से जुड़ने से प्रवीर रंजन और उनकी संस्था दोनो को बहुत मजबूती मिलेगी।।इधर,इस महत्वपूर्ण पद पर मनोनय होने पर ई० प्रवीर रंजन ने निज़ाम पीस सर्किल के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया है और उन्होंने बताया कि भारत के छोटे से शहर रक्सौल से निकलकर उनकी पहचान दुनिया भर में बनी है और इसका पूरा श्रेय भारत के लाखों युवाओ को जाता है। जिन्होंने अपना समर्थन श्री रंजन को दिया है और उन्होंने बताया कि संस्था और पूरे ...
एबीवीपी ने 33 लाख सदस्य बना कर ऑन लाइन सदस्यता अभियान में बनाया रिकॉर्ड :अजित

एबीवीपी ने 33 लाख सदस्य बना कर ऑन लाइन सदस्यता अभियान में बनाया रिकॉर्ड :अजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रक्सौल की एक बैठक आज हुई। इस बैठक में बिहार प्रदेश के सह संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में एबीवीपी द्वारा ऑनलाइन सदस्यता महाभियान दिवस के उपलक्ष्य में विस्तृत चर्चा हुई। श्री अजीत ने बताया कि अबतक 33 लाख विद्यार्थियों व शिक्षकों ने अभाविप की सदस्यता ग्रहण की है। एबीवीपी ने सदस्यता में खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ नया कीर्तिमान स्थापित किया है जबकि अभी सदस्यता अभियान के समापन में और दिन शेष बचे हैं। राष्ट्र पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में अहर्निश सेवाकार्य व समाज शोधन का कार्य जारी है। शिक्षा के साथ ही विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में एबीवीपी के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। कोविड महामारी में भी संगठन ने लाखों लोगों तक अपना सेवाकार्य किया है। हाल ही में हुए JEE NEET परीक्षा में अभ्यर्थियों...
पुलिस छापेमारी में 29 लीटर ब्रांडेड व नेपाली शराब के साथ शराब कारोबारी दिनेश प्रसाद गुप्ता गिरफ्तार!

पुलिस छापेमारी में 29 लीटर ब्रांडेड व नेपाली शराब के साथ शराब कारोबारी दिनेश प्रसाद गुप्ता गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार विधान सभा चुनाव 2020 की घोषणा होने के साथ ही प्रशासन ने शराब तस्करी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।इसी कड़ी में रक्सौल पुलिस ने रक्सौल बाजार में छापेमारी कर शराब की होम डिलेवरी करने वाले रैकेट का पर्दाफ़ास करते हुए 29 लीटर विदेशी व नेपाल निर्मित ब्रांडेड शराब की खेप बरामद किया है।साथ ही एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। बता दे कि इस बार चुनाव में शराब बंदी चुनावी मुद्दा है।सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबन्दी लागू की।जिससे महिलाएं ज्यादा खुश हैं।लेकिन,खुली सीमा के रास्ते हो रही शराब तस्करी व अवैध कारोबार यहां चुनौती बना हुआ है।वहीं,चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही समर्थको व वोटरों को शराब के जरिये रिझाने की कवायद व गुप्त पार्टी का दौर भी चल पड़ा है। इस क्रम में आदर्श आचार संहिता लागू होने व उच्चस्तरीय निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस सह रक्सौल डीएसपी सागर ...
रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स का हुआ गठन,अरुण गुप्ता बने अध्यक्ष,कार्यकारणी गठित!

रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स का हुआ गठन,अरुण गुप्ता बने अध्यक्ष,कार्यकारणी गठित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का गठनरक्सौल।( vor desk )।व्यवसायियों की सर्वहितकारी संस्था "रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज"का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष अरुण गुप्ता बनाये गए हैं । बता दे कि मेन रोड, रक्सौल सवेरा गली परिसर में रक्सौल के विभिन्न ट्रेड से जुड़े प्रबुद्ध व्यवसायियों एवं उद्यमियों की संयुक्त आम बैठक समाजसेवी सह व्यवसायी ध्रुव नारायण श्रीवास्तव उर्फ बड़ा बाबू के सभापतित्व में हुई।जिसमें व्यवसायियों के सर्वाथ हित में सार्थक चर्चा के उपरांत कमिटी गठित की गई।सर्वसम्मति से संरक्षक के रूप में ध्रुव नारायण श्रीवास्तव, शिवपूजन प्रसाद गुप्ता एवं लक्ष्मण प्रसाद चौरसिया को चुना गया। तथा अरुण कुमार गुप्ता को अध्यक्ष,नीतीन कुमार उपाध्यक्ष, आलोक कुमार श्रीवास्तव महासचिव,राज कुमार गुप्ता उर्फ राजू सचिव, राजेश्वर प्रसाद कोषाध्यक्ष एवं शम्भु प्रसाद चौरसिया को मीड...
चीन ने नेपाल की जमीन पर कब्जा जमाया,बीरगंज में विरोध में उतरे युवाओं ने लगाया ‘गो बैक चाइना’ का नारा,जम कर हुआ प्रदर्शन

चीन ने नेपाल की जमीन पर कब्जा जमाया,बीरगंज में विरोध में उतरे युवाओं ने लगाया ‘गो बैक चाइना’ का नारा,जम कर हुआ प्रदर्शन

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
चीनी अतिक्रमण के खिलाफ बीरगंज में जबरदस्त प्रदर्शन रक्सौल।( vor desk )।चीन ने नेपाल की भूमि को कब्जाना शुरु कर दिया है।उसकी नजर माउंट एवरेस्ट पर भी है।नेपाल की ओली सरकार इस मुद्दे पर ढीला सुस्ती रवैया में है।जिसको ले राजधानी काठमांडू समेत देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। तो,बीरगंज में युवा सड़क पर उतर कर गो बैक चाइना का नारा बुलंद कर रहे हैं।चीन कीविस्तारवादी नीतियों के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाते हुए ओली सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।उनका कहना है कि नेपाल के हुम्ला जिल्ला के नाम्खा गाउँपालिका वडा नं.6 लिमी स्थित नेपाली भुमि को अतिक्रमण कर लिया गया है।पीएम ओली चुप हैं।लेकिन,चुप्पी से काम नही चलेगा। बीरगंज में जुलूस प्रदर्शन के बाद नव जनकल्याण युवा संजाल (बीरगंज )पर्सा ने घण्टा घर मे एक सभा का आयोजन करके चेतावनी दी कि पीएम ओली मौन व्रत तोड़े,नेपाल की जमीन...
एसएसबी ने रक्सौल के सुंदरपुर क्षेत्र से तस्करी के शराब समेत एक व्यक्ति को दबोचा!

एसएसबी ने रक्सौल के सुंदरपुर क्षेत्र से तस्करी के शराब समेत एक व्यक्ति को दबोचा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।एसएसबी 47 वीं बटालियन ने शराब की खेप के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।एसएसबी सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति नेपाली शराब लेकर नेपाल से भारतीय क्षेत्र के रक्सौल स्थित सुन्दरपुर क्षेत्र से निकलने वाले हैं।जिसके बाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा के तत्वाधान में तुरंत एक क्यू.आर.टी टीम सुन्दरपुर क्षेत्र में त्वरित कार्यवाही के लिए गयी।इस दौरान कुछ व्यक्ति कुछ सामन पीठ पर व् बोरी में सर कंधे का प्रयोग करते हुए नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र में आते दिखाई दिए।क्यू.आर.टी टीम के द्वारा उन्हें रुकने के लिए कहा गया तो आवाज सुनते ही क्यू.आर.टी टीम को देख कर सारा सामान फेंक कर वापस नेपाल की ओर भागने लगे। तभी क्यू.आर.टी दल द्वारा उनका पीछा किया गया जिसमें कुछ व्यक्ति पानी में कूद कर नेपाल में भागने में सफल हो गए ।चूँकि नेपाल सीमा के उस ओर भारतीय कर्मीयों का क्ष...
राधामोहन सिंह के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

राधामोहन सिंह के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह किसान कल्याण मंत्री सह वर्तमान सांसद राधा मोहन सिंह के भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व को इस कार्य के लिए आभार व्यक्त प्रकट किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राधामोहन सिंह ने अपने मेहनत और लगन के बल पर पहले प्रदेश युवा मोर्चा (बिहार)का अध्यक्ष बन कर फिर बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनकर और उसके बाद किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अनुशासन समिति का भी राष्ट्रीय अध्यक्ष और अब भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनकर चंपारण के लाल ने चंपारण और बिहार का मान बढ़ाया है। वहीं बधाई देने वालों में स्थानीय विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह,महेश अग्रवाल,डॉ0 प्रो0 अनिल सिन्हा ,विधायक प्रतिनिधि प्रो. अवधेश कुमार स...
छात्र राष्ट्रीय जनता दल की बैठक आयोजित,कमिटी का हुआ विस्तार!

छात्र राष्ट्रीय जनता दल की बैठक आयोजित,कमिटी का हुआ विस्तार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
र रक्सौल।( vor desk )।छात्र राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में एक दिवसीय बैठक हुआ ।जिसमें छात्र राजद के रक्सौल कमिटी के नए कार्यकताओं को छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष रोहित कुमार कुशवाहा द्वारा पद पर मनोनीत किया गया। जिस में छात्र राजद प्रखंड प्रधान महासचिव विशाल कुमार सिंह, छात्र राजद प्रखंड उपाध्यक्ष रवि कुमार सोनकर ,छात्र राजद प्रखंड महासचिव वसीम आलम ,छात्र राजद प्रखंड महासचिव रौनक आलम ,छात्र राजद प्रखंड प्रवक्ता आदर्श कुमार सिंह को मनोनीत किया गया ।बैठक की अध्यक्षता छात्र नेता व पूर्व प्रखंड अध्यक्ष( छात्र राजद )मुकुल आनंद ने किया। कार्यक्रम में आदित्य शेखर (जिला प्रधान महासचिव )सौरभ आर्य ,बिट्टू हवारी ,एमडी फहद आलम ,शिवचंद साह ,,राजा सर्राफ, रोहित कुमार ,,रवि कुमार गुप्ता,आदि शामिल थे। ...
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी पवन शर्मा ने कहा-‘बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार, चुनाव में जी -जान लगा दें कार्यकर्ता!

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी पवन शर्मा ने कहा-‘बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार, चुनाव में जी -जान लगा दें कार्यकर्ता!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित भाजपा कार्यालय में रक्सौल विधानसभा के भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई।बैठक में प्रदेश जिला तथा मंडल के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी ने आगामी चुनाव को ले कर प्रशिक्षण दिया। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता आगामी विधान सभा चुनाव को ले कर कमर कस लें। मतदाताओं के बीच जाये और एनडीए सरकार की एक एक उपलब्धि को बताएं।उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बननी तय है।पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश विकास की ओर अग्रसर है।हमने जो भी वायदे किये,उसे पूरा करने का काम किया और कर रहे हैं।आने वाले दिनों में भारत दुनियां में एक महाशक्ति बनेगा।उन्होंने कहा कि बिहार में तरक्की हुई है,इसे बताने की जरूरत नही है। वहीं,यूपी के गोरखपुर के पूर्व जिला ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!