कांग्रेस प्रत्याशी राम बाबू यादव ने कहा-चुनाव हारा हूँ ,हौसला नही,रक्सौल की सेवा में रहूंगा सक्रिय!
काँग्रेस प्रत्याशी राम बाबू यादव ने बुलाई बैठक, हार के कारणों की हुई समीक्षा बैठक
रक्सौल।(vor desk) रक्सौल विधानसभा क्षेत्र संख्या 10 से काँग्रेस प्रत्याशी रहे रामबाबू यादव के नेतृत्व में बुधवार को एक समीक्षा बैठक की गई।जिसमें महागठबंधन के घटक दल के कार्यकर्ता शामिल रहे।शहर के लक्ष्मीपुर स्थित श्री यादव के आवास पर आहूत इस बैठक में चुनाव में हार के कारणों की गहन समीक्षा की गई।
इस दौरान श्री यादव ने रक्सौल विधानसभा के सभी जनता जनार्दन को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे स्नेह ,प्यार व मत देने के लिए आप सब का आभारी हूँ ।रक्सौल विधानसभा के मतदाताओं ने मेरे ऊपर भरोसा किया इसके लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ। मैं आपके इस कर्ज का ऋणी हूँ।हार जीत की परवाह से अलग एक बेटा- भाई की तरह सेवा मे रहूँगा। श्री यादव ने आगे भी जनता की सेवा करते रहने की कसम खायी और कहा कि चुनाव हारा ...









