डीडीसी कमलेश कुमार सिंह ने रक्सौल के हजारीमल स्कूल स्थित न्यू कोविड हॉस्पिटल का लिया जायजा
रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चम्पारण के डीडीसी कमलेश कुमार सिंह द्वारा रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल व एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर चल रहे डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान श्री सिंह ने डंकन हॉस्पिटल के प्रबन्धक व निदेशक से कोरोना संक्रमण पॉजिटिव मरीजों का किए जा रहे इलाज की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है तथा अति महत्वपूर्ण दवाएं भी उपलब्ध है। आप प्रशासन से समन्वय स्थापित कर बेहतर ढंग से लोगों को इलाज करें। प्रशासन द्वारा भरपुर सहयोग दिया जाएगा। डीडीसी ने एसआरपी कोविड हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया तथा निदेशक डॉ सुजीत कुमार एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीडीसी कमलेश कुमार सिंह ने शहर के मुख्य पथ स्थित हजारीमल हाई स्कूल में संचालित न्यू कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किये तथा उसमें भर्ती पेशेंट क...









