Saturday, March 14

सीमांचल

डीआरएम अशोक महेश्वरी ने किया रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण,स्वच्छ रक्सौल के रणजीत सिंह ने सौंपा ज्ञापन!

डीआरएम अशोक महेश्वरी ने किया रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण,स्वच्छ रक्सौल के रणजीत सिंह ने सौंपा ज्ञापन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम अशोक महेश्वरी शनिवार को रक्सौल स्टेशन पहुंचे।इस दौरान उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया।साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। वे दोपहर विशेष सैलून से यहां पहुंचे।उसके बाद कुछ देर की निरीक्षण प्रक्रिया के बाद वे वापस समस्तीपुर रवाना हो गए।इस क्रम में स्वच्छ रक्सौल संस्था के रणजीत सिंह ने उनसे मिल कर एक ज्ञापन सौंपा। इसमे उन्होंने मांग रखी कि रक्सौल से भाया मोतिहारी मुजफ्फरपुर व पाटलिपुत्र के लिए ट्रेन चलाई जाए।स्नातक छात्रों की परीक्षा को ले कर इस बाबत निर्णय लिया जाए। उन्होंने मुख्य पथ पर बन रहे लाइट ओवर ब्रिज का निर्माण शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया।ताकि,शहर को जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके। उन्होंने रक्सौल स्टेशन रोड की साफ सफाई व व्यवस्थापन की भी मांग उठाई।उन्होंने रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने के मसले पर कहा कि बाजार से लगे ...
विवाह पंचमी पर रक्सौल राज डंडी स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित हुआ श्री राम-जानकी विवाह समारोह

विवाह पंचमी पर रक्सौल राज डंडी स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित हुआ श्री राम-जानकी विवाह समारोह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्रीराम और माता सीता का धूमधाम से विवाह हुआ था। इस वजह से हर साल मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी को राम विवाह महोत्सव मनाया जाता है। इस दिन को विवाह पंचमी के नाम से भी जानते हैं। इस साल विवाह पंचमी या राम विवाह उत्सव 19 दिसंबर (शनिवार) को रक्सौल में धूम धाम से मनाया गया। शहर के एम्बेसी यानी राज डंडी स्थित हनुमान मंदिर में सोल्लास राम विवाह समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान सादे समारोह के बीच भगवान राम की बारात की रस्म के साथ माता सीता के साथ श्री राम का विवाह कराया गया ।मन्दिर के पुजारी पंडित अजय उपाध्याय ने बताया कि सादे समारोह में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस अवसर पर पूजा अर्चना के साथ भव्य आरती का आयोजन भी हुआ। विवाह पंचमी का महत्व- पौराणिक कथाओं के अनुसार, मिथिला के राजा जनक अपनी बेटी सीता के लिए स्वयंवर का आयोजन ...
मारवाड़ी गली बन रहा व्यवसायिक केंद्र,महिलाओं के लिए खुला आदया फैशन हब

मारवाड़ी गली बन रहा व्यवसायिक केंद्र,महिलाओं के लिए खुला आदया फैशन हब

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।अब रक्सौल बाजार में व्यवसाय का विस्तार शहर के पूर्वी हिस्से में तेज हो चला है।शहर के आश्रम रोड से ले कर नागा रोड तक में कपड़ा व रेडीमेड समेत इलेक्ट्रिक-इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों का रिटेल व थोक व्यवसाय स्थापित हो रहा है। मारवाड़ी गली में अशोक रुई धुनाई केंद्र में सर्व प्रथम्ब व्यवसाय को गति दी थी।अब इसके प्रतिष्ठान के संचालक व पूर्व वार्ड आयुक्त अशोक अग्रवाल ने अपने नए प्रतिष्ठान का संचालन शुरू किया है।जो फैशन की दुनियां से जुड़ी है। शहर के इलाहाबाद बैंक के समीप स्थित मारवाड़ी गली में उनके नए प्रतिष्ठान' आदया फैशन हब' का शुभारंभ शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ।इस मौके पर श्री अग्रवाल ने बताया कि उनके इस शॉप में महिलाओं व युवतियों के लिए भारतीय एवं आधुनिक पोशाकों का कलेक्शन मौजूद है। साथ बच्चियों के लिए भी पोशाक प्राप्त होगा। जिसे ग्राहक थोक एवं उचित ...
किसान सम्मेलन से ठंड में ठिठुरते अन्नदाताओं की समस्या हल नही होने वाली: रामबाबू यादव

किसान सम्मेलन से ठंड में ठिठुरते अन्नदाताओं की समस्या हल नही होने वाली: रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।किसानों को बरगलाना व उन्हें प्रताड़ित करना बन्द करिए। किसान सम्मेलन के नाम पर नौटंकी बंद करिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महोदय धरातल पर काम कीजिये।किसानों का दुःख दर्द समझिए।उक्त बातें कांग्रेस विधानसभा के के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने भाजपा द्वारा आहूत किसान सम्मेलन पर कटाक्ष करते हुए कहा। साथ ही श्री यादव ने कहा कि किसान सम्मेलन कर लेने से किसानों की समस्याएं हल नहीं होंगी। आज देश का अन्नदाता और किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार इस ठिठुरते ठंड में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और आपकी केंद्र की सरकार उन अन्नदाताओं को प्रताड़ित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इसके साथ ही श्री यादव ने स्थानीय सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर हमला करते हुए कहा की हर बार की तरह इस बार भी आप आए माला पहने, भोज खाए और विकास के नाम पर चुप्पी साध गए। प्रदेश अध्यक्ष जी कहते हैं कि यह बिल...
मानव व्यापार, बाल मजदूरी, बाल विवाह एवं बंधुआ मजदूरी रोकथाम   हेतु जागरूकता कार्यक्रम!

मानव व्यापार, बाल मजदूरी, बाल विवाह एवं बंधुआ मजदूरी रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल रेलवे स्टेशन पर चाइल्डलाइन सब सेंटर रक्सौल एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर रक्सौल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें आर.पी.एफ रक्सौल, जी.आर.पी रक्सौल एवं एस.एस.बी 47 बटालियन की मुख्य भूमिका रही।इस दौरान मानव व्यापार, बाल मजदूरी, बाल विवाह एवं बंधुआ मजदूरी रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर यात्रियों को नियम कानून व सतर्कता के लिए जागरूक किया गया। यात्रियों के सहायता के लिए जीआरपी टोल टोल फ्री नंबर 1512, आरपीएफ टोल फ्री नंबर 182 एवं चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी गई।कहा गया कि कोई सूचना या सहयोग की जरूरत है,तो, अविलम्ब सूचित करें।जीआरपी के थानाध्यक्ष पंकज दास ने कहा की मानव व्यापार अमानवीय कुकृत्य है।जिसको रोकने के लिए हम सब एकजुट हैं और हर हाल में मानव व्यापार को रोकेंगे।संस्था के परियोजना प्रबन्धक डॉ. विजय कुमार ...
रक्सौल स्टेशन से राजकीय रेल पुलिस ने बरामद किया 30 बोतल नेपाली शराब ,धंधेबाज फरार!

रक्सौल स्टेशन से राजकीय रेल पुलिस ने बरामद किया 30 बोतल नेपाली शराब ,धंधेबाज फरार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सीमा पार से शराब की तस्करी थम नही रही।यही नही रेल से भी तस्करी जारी है।इसका खुलासा तब हुआ जब राजकीय रेल पुलिस ने अभियान के तहत शराब की खेप बरामद की।सूत्रों ने बताया कि रक्सौल स्टेशन से 30 बोतल नेपाली शराब शराब बरामद किया गया है।राजकीय रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने बताया कि शराब को जब्त कर लिया गया है।लेकिन,धंधे बाज फरार होने में सफल रहा।मामले की जांच की जा रही है। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के सबसे बड़े हितैषी, कृषि कानून पर विपक्ष कर रहा  गुमराह:डॉ0 संजय जायसवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के सबसे बड़े हितैषी, कृषि कानून पर विपक्ष कर रहा गुमराह:डॉ0 संजय जायसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।केंद्र सरकार के कृषि कानून को ले कर किसानों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को किसान चौपाल समागम का आयोजन किया गया।इस मौके पर अपने सम्बोधन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि देश में चल रहे किसान आंदोलन के आड़ में देश विरोधी तत्व सक्रिय है।उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों को बरगला रही है। सरकार आंदोलनकारियों की सभी शर्त मानने को तैयार है। परन्तु कृषि बिल को किसी भी कीमत पर वापस नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार किसानों के हित मे काम करने वाली सरकार है।किसानों को पीएम मोदी पर पूरा भरोसा है।यही कारण है कि रक्सौल में बैल गाड़ी व किसानों का काफिला समर्थन में पहुंचा।उन्होंने कहा कि कानून की बारीकियों को समझना आसान नही है।लेकिन,किसानों का यह भरोसा यह बता रही है कि मोदी सरकार के साथ है।उन्होंने...
रेलवे सड़क से रेल प्रशासन ने लीज धारक के पक्ष में हटाया अतिक्रमण,बेरोजगार हो गए सैकड़ो लोग

रेलवे सड़क से रेल प्रशासन ने लीज धारक के पक्ष में हटाया अतिक्रमण,बेरोजगार हो गए सैकड़ो लोग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल स्थित रेलवे सड़क में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। रक्सौल रेल प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के अस्थाई ढंग से बन्द दुकानों,गुमटियों व ठेले को हटाया गया।चेतावनी के बावजूद नही हटाने पर इन दुकानों को ढहा दिया गया। रक्सौल बाजार से लगे स्टेशन रोड के रामजी चौक से ले कर मुख्य पथ तक के अतिक्रमित भूभाग को बुलडोजर और जेसीबी लगाकर हटाया गया।मौके पर आरपीएफ ,जीआरपी,रक्सौल व हरैया थाना के अधिकारी व पुलिस बल तैनात दिखे। अभियान की अगुवाई आरपीएफ के असिस्टेंट कमान्डेंट मिथिलेश कुमार राय,आई ओ डब्लू तपस राय, आरपीएफ के निरीक्षक राजकुमार,जीआरपी के एस आई ललन कुमार सिंह ने किया। अधिकारियों के मुताबिक,इन सभी को पहले ही नोटिस की गई थी।लेकिन,अतिक्रमण नही हटाया गया।तब स्टेशन रोड के दक्षिण तरफ रामजी चौक से बाटा चौक तक 407/24 मीटर रेलवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराय...
कृषि कानून के समर्थन में बैलगाड़ी पर सवार हो कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय व विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया रोड शो!

कृषि कानून के समर्थन में बैलगाड़ी पर सवार हो कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय व विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया रोड शो!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। एक तरफ नए कृषि क़ानून न्यूनतम समर्थन और एपीएमसी को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ऐसे भी किसान अब सामने आने लगे हैं जो कृषि बिल का समर्थन कर रहे हैं. इस बिल के समर्थन मे सांसद सह भाजपा प्रदेश डा संजय जायसवाल और नवनिर्वाचित भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा सैकडो बैलगाडियो के साथ हजारो भाजपा कार्यकताओ ने शहर के प्रमुख चौक चौराहे होते हुए किसान हित व किसान बिल के समर्थन में रोड शो किया. भाजपा विधायक श्री सिन्हा ने कहा-" मैं भी किसान का बेटा हूं .मुझे मालूम है नए कृषि बिल का किसान हित के लिए कितना अहम है .इसलिए मै कृषि बिल का समर्थन करता है.उनका कहना है कि वो अब सिर्फ उत्पादक नहीं रहेगा बल्कि वो अब किसान व्यवसायी भी बनेगा. क्योंकि वो सिर्फ मंडी के भरोसे नहीं रहेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वो हमारा बुरा सोच ही नहीं सकते. उन्हें अ...
15 दिसम्बर के बाद भी नही खुला बॉर्डर,बीरगंज बॉर्डर पर 20वें दिन धरना प्रदर्शन के साथ चक्का जाम

15 दिसम्बर के बाद भी नही खुला बॉर्डर,बीरगंज बॉर्डर पर 20वें दिन धरना प्रदर्शन के साथ चक्का जाम

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल सरकार द्वारा 15 दिसम्बर तक बॉर्डर को बन्द करने का एलान किया गया था।लेकिन,16 दिसम्बर तक न तो इसे आगे बढाने की घोषणा की गई।न ही खोलने के लिए सूचना जारी की गई।लिहाजा,सीमा क्षेत्र में असमंजस व आक्रोश की स्थिति रही।इधर,नेपाल-भारत सीमा सम्वाद समूह द्वारा बुधवार को लगातार 20 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।वहीं,16 दिसम्बर को भी बॉर्डर नही खोलने पर धरना-प्रदर्शन के अलावे चक्का जाम भी किया गया।जम कर विरोध प्रदर्शन भी हुए। बीरगंज बॉर्डर पर 'खुला सीमा को खुला करो' के नारे के साथ जारी धरना के क्रम में केपी ओली सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई और मधेश की जनता के साथ भेदभाव का आरोप लगाया गया।इस दौरान समूह के संयोजक कृष्णा साह,रम्भा मिश्रा, मुन्नी श्रीवास्तव ,तबरेज आलम उषा श्रीवास्तव, आचल सिह, प्रतिमा जोशि, शेख मुना, रमेस सरार्फ, मालति कुशवाहा आदि ने एक स्वर से कहा क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!