ट्रक से अनाज चोरी के आरोप में एसएफसी गोदाम के खम्भे से बांध कर ‘चावल चोर’की पिटाई,सिस्टम पर उठ रहे सवाल!
रक्सौल।( vor desk )।गरीबी और बेरोजगारी का आलम इस कदर है कि पेट की आग बुझाने के लिए विवशता में अनाज की चोरी भी नियति बनने लगी है।इसी प्रयास में एक व्यक्ति को एसएफसी गोदाम के आगे खड़े ट्रक से अनाज चोरी के आरोप में पकड़ा गया।और उसे गोदाम के खम्बे से बांध दिया गया।साथ ही पिटाई भी की गई।उस पर आरोप लगा कि वह पहले भी अनाज चोरी कर चुका है।उसे पुलिस को सौप कर मोतिहारी जेल भेजने तक की बात हुई।वह व्यक्ति गिड़गिड़ाता रहा।बाद में स्थानीय समाजिक कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों की पहल के बाद बंधन मुक्त कर छोड़ा गया।
क्या है मामला:रक्सौल प्रखण्ड कार्यालय परिसर से ही राज्य सरकार का यह एसएफसी गोदाम है।जहां राशन डीलरों को अनाज की आपूर्ति होती है।यहां ट्रकों से अनाज की लोडिंग -अनलोडिंग होती है।जिस क्रम में खड़े ट्रक से अनाज चोरी का मामला सामने आया है।
अंचल गार्ड के रहते चोरी:इसी परिसर में अनुमंडल व अंचल...









