कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर को ले कर अलर्ट हुई बिहार सरकार:होली मिलन समारोह पर लगा ग्रहण!
*स्कूलों के बन्द किये जाने पर भी होगा फैसला?सबों की नजर बिहार सरकार पर केंद्रित
पटना/रक्सौल।( vor desk )।देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 'अलर्ट मोड' के तहत बिहार सरकार ने भी एहतियातन एक फैसला लिया है। इसके तहत इस बार बिहार में सार्वजनिक स्थलों पर होली मिलन समारोह नहीं हो सकेगा। बिहार प्रशासन कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस बार होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं देगा।
बता दें, प्रदेश में कोरोना वेब के दूसरे लहर के क्रम में बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता राज्य के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने मुख्य सचिवालय में की। इस उच्च स्तरीय बैठक के बाद सभी जिलों के डीएम व एसपी को स्पष्ट निर्देश दे दिये गए हैं कि इस बार प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों पर होली मिलन समारोह आयोजित न होने पाए। मुख्य सचिव सिंह ...









