रक्सौल हवाईअड्डे को चालू किये जाने की मांग पीएमओ के संज्ञान में, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने सौंपा अपना जवाब
रक्सौल।( vor desk )।पीएम पैकेज बिहार 2015 में रक्सौल एयरपोर्ट के विकास हेतु आबंटित राशि का समुचित उपयोग रक्सौल एयरपोर्ट के विकास में किये जाने के साथ साथ इस एयरपोर्ट को 'उड़ान' के तहत बिड में शामिल करने के पूर्व इसके इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किये जाने की मांग के बाबत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, कॉर्पोरेट हेड क्वार्टर, नई दिल्ली के महाप्रबंधक (योजना) ने बीते 19 मार्च को अपना जवाब पीएमओ को सौंपा है। इसकी जानकारी पीएमओ द्वारा अपीलकर्ता डा. स्वयंभू शलभ को मेल के जरिये दी गई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा डॉ. शलभ के प्रस्ताव को इससे पूर्व गत 1 सितंबर 2020 को कैबिनेट सेक्रेटरी एवं पार्लियामेंट अफेयर्स के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को भेजा गया। फिर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा गत 17 फरवरी 2021 को चीफ सेक्रेटरी, बिहार को भेजा गया था।
यह हवाई अड्डा 'उड़ान' की हवाई अड्डों की सूची में शामि...









