बिहार में पंचायत चुनाव स्थगित,15 दिन बाद हालात की समीक्षा के उपरांत होगा अगला निर्णय
रक्सौल।( vor desk )।बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। इलेक्शन कमीशन ने पत्र जारी कर बुधवार को इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने गुरुवार से शुरू होने वाले प्रशिक्षण को भी स्थगित कर दिया है। इसकी जानकारी बिहार के सभी जिलों के जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर दी गयी है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पत्र के अनुसार कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। 15 दिन के बाद समीक्षा बैठक की जायेगी। इसके बाद ही आगे निर्णय लिया जायेगा। कल से शुरू होने वाले सभी निर्वाचन पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों का ट्रेनिंग कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।बता देें कि जून में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव कराना कोरोना काल में मुश्किल लग ...









