नेपाल ऑयल निगम के तेल टैंकर में बने तहखाने से 218 किलो गांजा के साथ दो गिरफ़्तार
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना महामारी के बीच जहां इंडो नेपाल बॉर्डर बन्द है,वहीं,ट्रेड चालू है। आवश्यक मालवाहक गाड़ियों को नेपाल आने जाने की छूट है ।लेकिन,इस बीच संगठित गिरोह ट्रक -टैंकर ड्राइवर की मिलीभगत से तस्करी के धन्धे में जुटा है।इसी क्रम में नेपाल पुलिस की टीम ने एक ऑयल टैंकर से गाँजा की खेप बरामद किया गया है।जिससे सनसनी है।बता दे कि बरौनी (बिहार ) के तेल डिपो से पेट्रोलियम पदार्थ की सप्लाई नेपाल को की जाती है ,जिसका लाभ तस्कर उठा रहे है और बड़े ही आसानी से नेपाल से बिहार सहित अन्य प्रदेशों में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे है। अतिआवश्यक श्रेणी में पेट्रोलियम पदार्थ के आने से कोई पुलिस- प्रशासन इन्हें कही भी नही रोकती है। जिसका लाभ लेकर तस्कर अपने मंसूबो को पूरा करने में में कामयाब हो जाते है ।
ऐसे ही नेपाल ऑयल निगम की ना 4ख2979 नम्बर की खाली टैंकर से बुधवार को 218...









