पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.बृज बिहारी प्रसाद की सुपुत्री एडवोकेट रागिनी गुप्ता ने अपने चाचा कांग्रेस प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद के लिए मांगे वोट,कहा-इस बार कमल चुनाव चिन्ह ले कर आने वाला नहीं,बल्कि, जनता का चहेता जीतेगा!
रक्सौल।(Vor desk)।जोश और जुनून के साथ रक्सौल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रक्सौल नगर क्षेत्र में महागठबंधन प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद के पक्ष में एक विशाल जनसंपर्क और नगर भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ। चुनावी मैदान में अपने चाचा श्याम बिहारी प्रसाद को प्रचंड जीत दिलाने के लिए, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.बृज बिहारी प्रसाद की सुपुत्री और हाईकोर्ट की एडवोकेट रागिनी गुप्ता सड़क पर उतरीं, जहां उनके साथ श्याम बिहारी प्रसाद के पुत्र मनीष किशोर और चंदन किशोर ने भी कदम से कदम मिलाया।जनसैलाब से सीधे मुखातिब होते हुए, रागिनी गुप्ता ने लोगों से 11 नवंबर को क्रमांक संख्या 2 पर 'हाथ छाप' बटन दबाकर श्याम बिहारी प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाने का पुरजोर आह्वान किया।
इस दौरान रागिनी गुप्ता ने क्रांतिकारी संबोधन में आम जनों से आह्वान करते हुए जोरदार ढंग से कहा कि चंपारण केवल इतिहास की नहीं, बल्कि ब...









