रक्सौल में लोकतंत्र का उत्सव: बिहार विधान सभा चुनाव 73.88% वोटिंग के साथ मतदान संपन्न!
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में, रक्सौल सीट पर मंगलवार को मतदान का पर्व उत्साहपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में पूरा हुआ। मतदाताओं ने जबरदस्त जोश दिखाते हुए लोकतंत्र में अपनी गहरी आस्था व्यक्त की, जिसके परिणामस्वरूप इस महत्वपूर्ण सीट पर 73.88 प्रतिशत का शानदार मतदान दर्ज किया गया।चुनाव आयोग द्वारा किए गए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजामों ने सुनिश्चित किया कि हर नागरिक बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें रक्सौल के लोगों के चुनावी उत्साह की कहानी कह रही थीं।
सीमा पर चहल-पहल लौटी, हाई अलर्ट बरकरार
मतदान प्रक्रिया की समाप्ति के तुरंत बाद, तीन दिनों की पूर्ण बंदी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन फिर से बहाल हो गया है। रक्सौल स्थित भारत-नेपाल मैत्री पुल पर एक बार फिर चहल-पहल लौट आई है। हालांकि, दिल्ली मे...









