Saturday, March 7

सीमांचल

रक्सौल नगर परिषद की बोर्ड बैठक में 1.92 अरब का बजट पेश, शहर के विकास और स्वच्छता पर बनी सहमति

रक्सौल नगर परिषद की बोर्ड बैठक में 1.92 अरब का बजट पेश, शहर के विकास और स्वच्छता पर बनी सहमति

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित नगर परिषद कार्यालय के प्रशासनिक भवन में शुक्रवार को सामान्य बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई वर्ष 2026 की इस दूसरी बोर्ड बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता और आगामी वित्तीय वर्ष के रोडमैप पर गहन मंथन किया गया। बैठक का कुशल संचालन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने किया, जिसमें मुख्य रूप से चार प्रमुख एजेंडों पर चर्चा के साथ-साथ शहर की विभिन्न समस्याओं के निदान का संकल्प लिया गया। ​बैठक की शुरुआत में पूर्व की बैठकों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई और सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से संपुष्ट किया गया। इसके उपरांत शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान बोर्ड के सदस्यों को अवगत कराया गया कि नगर परिषद क्षेत्र को चकाचक बनाने क...
रक्सौल नगर परिषद के कड़े तेवर: रेलवे रोड स्थित ‘अवैध’ होटल और मॉल निर्माण पर नोटिस देने का प्रस्ताव पारित

रक्सौल नगर परिषद के कड़े तेवर: रेलवे रोड स्थित ‘अवैध’ होटल और मॉल निर्माण पर नोटिस देने का प्रस्ताव पारित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित नगर परिषद कार्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में रेलवे द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर जमकर हंगामा हुआ और प्रशासन ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य रूप से वार्ड नंबर 6 स्थित बैंक रोड के पास रेलवे द्वारा कराए जा रहे निर्माण का मुद्दा छाया रहा। बोर्ड के सदस्यों ने रेलवे द्वारा वहां बनाए जा रहे होटल और मॉल पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे पूरी तरह नियम विरुद्ध करार दिया। सदन ने एक सुर में कहा कि यह निर्माण कार्य बिहार नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों का खुला उल्लंघन है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। ​बैठक का संचालन कर रहे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि बोर्ड के सदस्यों की गंभीर आपत्त...
नन्हे वैज्ञानिकों के नवाचार से रक्सौल गौरवान्वित: चंद्रयान के सफल परीक्षण और सुसाइड प्रिवेंशन मॉडल ने बटोरी सुर्खियां

नन्हे वैज्ञानिकों के नवाचार से रक्सौल गौरवान्वित: चंद्रयान के सफल परीक्षण और सुसाइड प्रिवेंशन मॉडल ने बटोरी सुर्खियां

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।लक्ष्मीपुर स्थित एस.ए.वी. स्कूल में शुक्रवार को आयोजित 'विज्ञान प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी' नन्हे वैज्ञानिकों की रचनात्मकता और आधुनिक सोच की जीवंत गवाह बनी। इस गौरवशाली अवसर पर कक्षा एक से आठ तक के करीब 50 छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक मेधा का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिनके द्वारा प्रस्तुत मॉडलों ने उपस्थित विशेषज्ञों को भी हैरत में डाल दिया। प्रदर्शनी का सबसे रोमांचक और अविस्मरणीय पल चंद्रयान-3 का सार्वजनिक रूप से किया गया सफल परीक्षण रहा, जिसने न केवल बच्चों के कौशल को दर्शाया बल्कि उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों में देशभक्ति और उत्साह का संचार भी कर दिया। ​इस प्रदर्शनी की विशेषता यह रही कि यहाँ केवल तकनीकी कौशल ही नहीं, बल्कि गहरी सामाजिक संवेदनशीलता का अनूठा संगम देखने को मिला। जहाँ एक ओर विद्यार्थियों ने चंद्रयान के विभिन्न मॉडलों और रमन कुमार द्वारा प्रस्तुत ...
रक्सौल: बुनियाद केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, ‘अटल वयोश्री योजना’ से संवरेगा बुजुर्गों का जीवन

रक्सौल: बुनियाद केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, ‘अटल वयोश्री योजना’ से संवरेगा बुजुर्गों का जीवन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल ।(Vor desk)। स्थानीय बुनियाद केंद्र में गुरुवार को वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'अटल वयोश्री योजना' के तहत मिलने वाले लाभों और सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी जयप्रकाश, अनुमंडलीय कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती रवि कुमारी और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। ​बुजुर्ग समाज के मार्गदर्शक: बीडीओ ​समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ जयप्रकाश ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर और मार्गदर्शक हैं। उनके अनुभवों के सदुपयोग से समाज को एक नई और सकारात्मक दिशा मिल सकती है। उन्होंने प्रशासन की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। ​सेहत के नुस्खे और सक्रिय जीवन ​प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ...
नगर परिषद कार्यालय पर फुटपाथी दुकानदारों का हल्लाबोल, वेंडिंग जोन की मांग पर घंटों हंगामा

नगर परिषद कार्यालय पर फुटपाथी दुकानदारों का हल्लाबोल, वेंडिंग जोन की मांग पर घंटों हंगामा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल ।(Vor desk)। शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' ने गुरुवार को उग्र रूप ले लिया। अपनी रोजी-रोटी पर संकट गहराता देख दर्जनों फुटपाथी दुकानदारों ने नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर घंटों प्रदर्शन और हंगामा किया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद मामला शांत हुआ।​आजीविका का संकट: "रेलवे केस की दे रहा धमकी, नप हटा रहा दुकान"​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विशाल कुमार, संजय साह, मंजू देवी और चंदन कुमार गुप्ता ने प्रशासन के समक्ष अपनी व्यथा रखी। दुकानदारों का कहना है कि होली और ईद जैसे पर्व त्योहारों का सीजन सिर पर है और रोज-रोज की कार्रवाई से उनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। ​दुकानदारों के मुख्य आरोप:​वेंडिंग जोन का अभाव: विक्रेताओं ने मांग की कि उन्हें उजाड़ने से पहले एक निश्चित स्थान (वेंडिंग जोन) दिया ज...
एनयूजेआई रक्सौल अनुमंडल इकाई इस वर्ष नहीं मनाएगी होली मिलन सह सम्मान समारोह

एनयूजेआई रक्सौल अनुमंडल इकाई इस वर्ष नहीं मनाएगी होली मिलन सह सम्मान समारोह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रासबिहारी व पत्रकारगण से विचारोपरान्त सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय पत्रकार रेयाज आलम लड्डू के सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत व वरीय पत्रकार मुनेश राम के पिता के अचानक गिरने से ब्रेन हेमरेज के कारण हुई मौत के बाद सर्वसम्मति से कार्यक्रम स्थगित करने का लिया गया निर्णय । रक्सौल ,पूर्वी चंपारण।(Vor desk)। देश के पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नालिस्ट्स इंडिया बिहार रक्सौल अनुमंडल इकाई के तत्वधान में इस वर्ष होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।उक्त जानकारी एनयूजेआई रक्सौल अनुमंडल इकाई के संयोजक बिपिन कुशवाहा ने दी । उन्होंने बताया की बीते माह रामगढ़वा के पत्रकार रेयाज आलम लड्डू की रक्सौल में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी वही वरीय पत्रकार मुनेश राम जी के पिता अम्बिका पासवान के अचानक गिरने से सर दीवाल से टकरा गया ,...
रक्सौल: खुले में मांस-मछली बेचने पर प्रशासन सख्त, सात दुकानदारों को नोटिस; नियमों की अनदेखी पर होगी जेल और जुर्माना

रक्सौल: खुले में मांस-मछली बेचने पर प्रशासन सख्त, सात दुकानदारों को नोटिस; नियमों की अनदेखी पर होगी जेल और जुर्माना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। शहर में अवैध और खुले में मांस-मछली की बिक्री को लेकर नगर परिषद ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले सात बड़े दुकानदारों को बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 345 के तहत आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध मांस विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। ​इन दुकानदारों पर गिरी गाज ​निरीक्षण के दौरान जिन दुकानदारों को नोटिस थमाया गया है, उनमें शामा मुरादाबादी चिकेन, क्यामुदिन कुरैसी, हस्मुदिन कुरैसी, नौसाद आलम, फारूक आजम, मो. शमीम कुरैसी और राजू पॉल्ट्री फॉर्म के संचालक शामिल हैं। इन पर बिना वैध लाइसेंस के दुकान चलाने और लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन का आरोप...
रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में एसडीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने किया औचक निरीक्षण, बायोमेट्रिक खराब, बेड से चादरें गायब और डॉक्टर नदारद

रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में एसडीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने किया औचक निरीक्षण, बायोमेट्रिक खराब, बेड से चादरें गायब और डॉक्टर नदारद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच टीम ने बुधवार को रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। टीम की जांच में कई गखामियां उजागर हुई हैं। ​लापरवाही पर भड़की टीम: हाजिरी में खेल और गंदगी पर नाराजगी​निरीक्षण के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली खराब पाई गई। जब टीम ने भौतिक उपस्थिति रजिस्टर मांगा, तो अस्पताल कर्मियों द्वारा आनाकानी की गई और देरी से रजिस्टर उपलब्ध कराया गया। इस पर एसडीएम मनीष कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि कार्यशैली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​प्रसव वार्ड (लेबर रूम) के निरीक्षण में पाया गया कि बेडों पर चादरें नहीं थीं और साफ-सफाई की स्थिति भी दयनीय थी। ​दवाओं का स...
वीरगंज में शांति की बहाली: हटा लिया गया अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, निषेधाज्ञा जारी,सड़कों पर सामान्य हो रहे हालात

वीरगंज में शांति की बहाली: हटा लिया गया अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, निषेधाज्ञा जारी,सड़कों पर सामान्य हो रहे हालात

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज (पर्सा) ।(Vor desk)। नेपाल के प्रमुख व्यापारिक शहर वीरगंज में पिछले 24 घंटों से जारी सांप्रदायिक तनाव अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। सोमवार शाम जिला प्रशासन कार्यालय, पर्सा में आयोजित एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक के बाद प्रशासन ने शाम4.30 बजे से कर्फ्यू हटाने का निर्णय लिया है। कर्फ्यू हटने के साथ ही शहर की जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है।हालाकि मंगलवार सुबह तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी।जुलूस,सभा,प्रदर्शन आदि पर प्रतिबंध रहेगा। ​मामूली विवाद ने लिया था हिंसक रूप ​पर्सा के मुख्य जिला अधिकारी (CDO) भोला दहाल के अनुसार, रविवार शाम को युवाओं के बीच एक व्यक्तिगत मामले में सामान्य कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते इस विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और एक ही गांव में रहने वाले दो अलग-अलग समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया।झड़प और पथराव की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नेपाल पुलिस, सशस्त्र प...
धादिङ भीषण बस हादसा: त्रिशूली नदी में गिरी बस, ब्रिटिश नागरिक समेत 19 की मौत; जांच समिति गठित

धादिङ भीषण बस हादसा: त्रिशूली नदी में गिरी बस, ब्रिटिश नागरिक समेत 19 की मौत; जांच समिति गठित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​धादिङ/काठमांडू।(Vor desk)। नेपाल के धादिङ जिले में सोमवार तड़के एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पृथ्वी राजमार्ग के बेनीघाट रोराङ गाउँपालिका-5, भैँसीगौडा स्थित सड़क से करीब 200 मीटर नीचे सीधे त्रिशूली नदी में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में एक ब्रिटिश नागरिक सहित 19 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 28 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ​रात के अंधेरे में चीख-पुकार, त्रिशूली में समाई बस ​सशस्त्र प्रहरी बल (APF) के प्रवक्ता विष्णु प्रसाद भट्ट के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार तड़के करीब 1:30 बजे हुई। बस (नंबर: ग 1 ख 1421) तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई को चीरते हुए नदी में जा समाई। रात के अंधेरे और त्रिशूली नदी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नेपाल पुलिस, सशस्त्र प्रहरी और नेपाली सेना की संय...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!