रक्सौल: जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. शरत चंद्र शर्मा ने अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी का किया निरीक्षण, लापरवाही बरतने वालों को दी सख्त चेतावनी
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा ने गुरुवार को रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडल अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। दोपहर में पहुंचे डॉ. शर्मा ने सबसे पहले अनुमंडल अस्पताल के लेबर रूम में प्रसव और नियमित टीकाकरण ,कोल्ड चैन स्टोर आदि का जायजा लिया। जिसके बाद पीएचसी में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति जानी। बैठक के दौरान पल्स पोलियो अभियान में कोल्ड चेन बॉक्स के स्थान पर जुगाड़ तकनीक से वैक्सीन ले जाने की शिकायत पर वे बेहद सख्त दिखे। उन्होंने कोल्ड चेन इंचार्ज हरिनंदन से इस बाबत पूछताछ की और स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी कि दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सीधी विभागीय का...









