सीमावर्ती भारतीय शहरों- बाजारों में नेपाली चार पहिया वाहनों को आवाजाही की छूट रहेगी यथावत,देश के अन्य हिस्सों के लिए परमिट और इंट्री जरूरी!
रक्सौल ।(vor desk)।इंडो नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत के सीमावर्ती शहरों- बाजारों में प्रवेश करने वाले नेपाली चार पहिया वाहनों को आवाजाही की छूट पहले की तरह ही होगी। वे नजदीकी बाजार तक बेधड़क आवाजाही कर सकेंगे।इसके लिए भारतीय महा वाणिज्य दूतावास ने बुधवार को विभागीय पत्र जारी कर दिया है,जिसके तहत मंगलवार से नेपाली वाहनों के बिना पास के भारत प्रवेश पर लगी रोक हटा दी गई है।बताया गया है कि सीमावर्ती नेपाली क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ,व्यापारियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं के आग्रह पर महा वाणिज्य दूतावास ने पुनर्विचार करते हुए उक्त कदम उठाया है।
इस बीच मामले को ले कर बुधवार की दोपहर नेपाल के परसा जिला के सांसद व पूर्व वन मंत्री प्रदीप यादव और वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह रक्सौल पहुंचे ,जिसके बाद रक्सौल कस्टम कार्यालय में एक संक्षिप्त बैठक हुई।बैठक में नेपाल स्थित भारतीय महावाणिज्यदूतावास वीरग...









