महागठबंधन की सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल,आशा कार्यकर्ताओ की उपेक्षा का मामला विधान सभा में उठाऊंगा:प्रमोद सिन्हा
रक्सौल। (Vor desk)।बिहार में जब से एन डी ए की सरकार हटी है,तब से सारा काम काज ठप्प है।स्वास्थ्य विभाग बदहाल हो गई है।स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे रहते तो अबतक रक्सौल अनुमंडल अस्पताल 50से 100बेड में बदल गया होता।आशा कार्यकर्ता हड़ताल कर रही है,लेकिन, सरकार को कोई मतलब नही है।मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बिहार की जनता की चिंता छोड़ कर प्रधानमंत्री बनने बनाने में जुटे हुए हैं।उक्त बातें क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने शनिवार को रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में कही।
इस दौरान उन्होंने विगत 12 जुलाई से अपनी मांगो को लेकर बिहार सरकार खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे आशा कार्यकर्ताओ से मुलाकात की और उनकी पीड़ा सुनीं।उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की मांगें जायज है। इस पर महागठबंधन की सरकार को विचार करना चाहिए। आशा ने जिस तरह से कोरोना काल में जान हथ...









