नेपाल के नदियों के जल से होगा प्रभु श्री राम का जलाभिषेक,वीरगंज से 28दिसंबर को जल कलश ले कर अयोध्या के लिए रवाना होगा जत्था, रक्सौल में होगा स्वागत!
जानकी मंदिर प्रांगण में जल कलश पूजन
रक्सौल।(vor desk)।अब तो नेपाल भी श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में जलाभिषेक करने के लिए भक्तिमय हो गया है।नेपाल के विभिन्न पवित्र नदियों से जल संग्रहण किया गया है, जिससे राम जन्मभूमि स्थित नव निर्मित राम मंदिर में पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है, जहां 22जनवरी को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रभु श्री राम का जलाभिषेक किया जायेगा ।इस कड़ी में बुधवार को नेपाल के विभिन्न नदियों के संग्रहित जल को जनकपुर के जानकी मंदिर में जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी राम रोशन दास बैष्णव तथा जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर कलश रथ को अयोध्या के लिए रवाना किया। वीरगंज से मंगलवार की रात में कलश लेकर रथ जानकी मंदिर पहुंची।
रास्ते में जगह-जगह फूल अक्षत चढाकर स्वागत किया गया। बुधवार को जानकी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने पू...









