शिक्षक मोहम्मद नुरूल होदा को मिला राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान,कहा-शिक्षक ही बनायेंगे भारत को विश्व गुरु
रक्सौल।(vor desk)।आदापुर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर में कार्यरत शिक्षक मोहम्मद नुरूल होदा को संतपाल सिंह राठौड़ स्मृति राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान एवं हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह दोनों सम्मान उन्हें जनदृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन द्वारा उत्तर प्रदेश के बदायूॅं में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय संतपाल सिंह राठौड़ स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में देश भर के 151 नवाचारी शिक्षकों के साथ मिला। इस सम्मान समारोह का आयोजन प्रभाशंकर मेमोरियल स्काउट भवन बदायूॅं में प्रख्यात शिक्षाविद् राम बहादुर पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं जनदृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ ने उन्हें सम्मान स्वरूप मोमेंटो, प्रमाणपत्र एवं अंगवस्त्र भेंट किया ।अपने सम्बोधन में समारोह मोहम्मद हो...









