रक्सौल में करेंसी एक्सचेंज सेंटर खोलने की उठी मांग: पीएमओ ने स्वीकार किया प्रतिवेदन, व्यापारियों और पर्यटकों को मिलेगी राहत
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल में एक आधिकारिक करेंसी एक्सचेंज सेंटर (मुद्रा विनिमय केंद्र) स्थापित करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस संबंध में प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भेजे गए एक विस्तृत प्रतिवेदन को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत स्वीकार कर लिया गया है। इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में मुद्रा विनिमय की समस्याओं को दूर कर व्यापार को स्थिरता प्रदान करना है।
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और व्यापार पर असर
डॉ. शलभ ने अपने प्रतिवेदन में उल्लेख किया है कि रक्सौल देश का दूसरा सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट (ICP) होने के साथ-साथ हजारों विदेशी पर्यटकों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है। यहां भारतीय स्टेट बैंक, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीयकृत बैं...









