Friday, March 20

सीमांचल

रामगढ़वा- सुगौली सड़क खंड के भैंसड़ा में हुई दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत,दो घायल,विरोध में एक घंटे तक सड़क जाम

रामगढ़वा- सुगौली सड़क खंड के भैंसड़ा में हुई दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत,दो घायल,विरोध में एक घंटे तक सड़क जाम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk)।दिल्ली काठमाण्डू एशियन हाइवे (एन एच 28ए )पर भैंसड़ा के पास बाइक, टैम्पू और ट्रेक्टर में जबरस्त टक्कर हुआ है। जिसमे एक व्यक्ति की मौत हुआ है एवं दो अन्य घायल है। घटना सेआक्रोशित लोगों ने सड़क अवरुद्ध कर करीब एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया।बाद में पुलिस प्रशासन ने समझा बुझा कर उन्हे हटाया।घटना के बारे बताया जाता है की मिट्टी लोड कर आ रहा ट्रेक्टर तेज रफ़्तार के बीच दूध लोडेड टैम्पू एवं बाइक में एक साथ टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर के वजह से सड़क के किनारे टैम्पू पलट गई । बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि टैम्पू के ड्राइबर समेत एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया है। मृतक प्रहलाद साह का पुत्र सुशील कुमार( 21 वर्ष)दो दिन बाद कमाने विदेश जाने वाला था।वह बेला चौक से मटन खरीद कर घर लौट रहा था,इसी बीच दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। वहीं,घायल बाइक चालक भूलन...
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित स्वीप चैंपियन शिप2024 में सफल प्रतिभागियों को रक्सौल  प्रशासन ने किया पुरस्कृत

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित स्वीप चैंपियन शिप2024 में सफल प्रतिभागियों को रक्सौल प्रशासन ने किया पुरस्कृत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल अनुमंडल प्रशासन द्वारा शत प्रतिशत मतदान को लेकर अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड में जागरूकता के दृष्टिकोण से 10मई से 13मई के बीच स्वीप चैंपियन शिप2024 नामक प्रतियोगिता आयोजन हुआ। जिसका परिणाम घोषित करते हुए सफल प्रतिभागियों को अनुमंडल स्तर पर पुरस्कृत किया गया। इसके लिए अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के बीच प्रतियोगिता में प्रतिभागी को एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित के नेतृत्व में पुरस्कृत किया गया। बता दें कि पिछले 10 मई से 13 मई के बीच विभिन्न प्रतियोगित्ताए जैसे निबंध लेखन, कविता लेखन, स्लोगन लेखन, पोस्टर पेंटिंग,रंगोली तथा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उक्त कार्यक्रम का लगातार आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रतियोगिता में बच्चे, युवाओं तथा महिलाओं ने बढ़ ...
सीएम नीतीश कुमार ने संजय जायसवाल को पहनाई ‘विजय माला’!..मंत्री विजय चौधरी और राज्य सभा सदस्य संजय झा ने किया जिताने की अपील!

सीएम नीतीश कुमार ने संजय जायसवाल को पहनाई ‘विजय माला’!..मंत्री विजय चौधरी और राज्य सभा सदस्य संजय झा ने किया जिताने की अपील!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सूबे के सीएम नीतीश कुमार ने अपने भोजपुरिया अंदाज में लोगों का मूड देखा और राजग के प्रत्याशी डॉ.संजय जायसवाल के पक्ष में वोट देने को अपील की।उन्होंने कहा हम तो यही आग्रह करेंगे..आप लोग संजय जायसवाल जी को जिताईएगा,सब हाथ उठा के बताइए…'सब हाथ उठावअ…!' जिताईयेगा ना?जब भीड़ से जोर की आवाज आई,जिताएंगे..तब सीएम नीतीश कुमार ने एन डी ए प्रत्याशी डा संजय जायसवाल को माला पहनाते हुए कहा कि इसके लिए आप लोगो को धन्यवाद देते हैं ।आप लोग कह दिए है तो इनको जिताने का दे दिए हैं बधाई।आगे सीएम ने अपील करते हुए कहा की जितना वोट से पिछली बार जिताए थे,उससे बहुत ज्यादा वोट से जिताइएगा!..फिर पूछा जितवाईएगा ना जादा भोटवा से ? सब काम होगा,जो नही हुआ है वह भी होगा।सब लोग सभी तरह से लग जाइए।..बिहार आगे बढ़ेगा,पूरा देश आगे बढ़ेगा। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सारा देश,सारा काम आगे बढ़ेगा और...
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष जोर शोर से उठा रक्सौल को जिला बनाने की मांग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष जोर शोर से उठा रक्सौल को जिला बनाने की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भेलाही स्थित चुनावी सभा में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के समक्ष रक्सौल अनुमंडल को जिला बनाने की मांग जोर शोर से उठी। ज्ञापन में रक्सौल जिला का नाम उत्तरी चंपारण रखने का प्रस्ताव किया गया है।यह ज्ञापन भेलाही पंचायत की मुखिया सुमन पटेल के मुख्य मंत्री को सौंपा। जिस पर मुख्य मंत्री ने इशारों में सकारात्मक संकेत दिए।ज्ञापन में कहा गया कि भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित रक्सौल शहर काफी विकसित शहर है।जिला बनने की सभी अर्हता पूरी करता है।इसकी जिला मुख्यालय से दूरी करीब60किलो मीटर है,जिससे जिला मुख्यालय आने जाने में काफी कठिनाई होती है।पूर्व में भी सभी राजनीतिक दल और जन प्रतिनिधियों के द्वारा रक्सौल को जिला बनाने की मांग होती रही है।इधर,अन्य ज्ञापन में मुखिया सुमन पटेल ने दान में मिले 6कट्ठा भूमि पर दस हजार आबादी वाले क्षेत्र के लिए भेलाही पंचायत में हॉस्पिटल निर्माण करने की म...
भेलाही:कड़ी धूप से बचने के लिए छतरी के साए में दिखे ‘सरकार’!..आधी आबादी की भीड़ देख कर हुए गद- गद!

भेलाही:कड़ी धूप से बचने के लिए छतरी के साए में दिखे ‘सरकार’!..आधी आबादी की भीड़ देख कर हुए गद- गद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भीषण गर्मी के बीच पश्चिमी चंपारण संसदीय क्षेत्र के भेलाही में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे 'सरकार ' कड़ी धूप से बचने के लिए छतरी के साए में दिखे। देश भर में चर्चा में रहने वाले सूबे के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को नथुनी दुर्गा उच्च विद्यालय (भेलाही) में भाजपा प्रत्याशी डा संजय जायसवाल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।मुख्य मंत्री के भाषण को सुनने के साथ ही उन्हे देखने की भी होड थी।पीएम के साथ मंच पर 400की जगह4000पार का ऐलान,तो, पटना के रैली में पीएम के साथ हाथ में भाजपा के चुनाव चिन्ह फूल छाप के साथ रैली में हिस्सा लेने जैसे वाक्या ने चर्चाएं छेड़ रखी है।इसके साथ ही पटना के रैली में मुख्यमंत्री के सेहत को देख कर भी अटकलें और चर्चा तेज हुई थी,जिसके बाद आम आवाम उन्हे करीब से देख कर जानना चाहती थी की 'हमारे सरकार' कैसे हैं?हालाकि,भेलाह...
बिहार में हिंदू- मुस्लिम का झगड़ा राजद और कांग्रेस ही कराती थी,चुनाव बाद   गड़बड़ी की जांच होगी: सीएम नीतीश कुमार

बिहार में हिंदू- मुस्लिम का झगड़ा राजद और कांग्रेस ही कराती थी,चुनाव बाद गड़बड़ी की जांच होगी: सीएम नीतीश कुमार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।लोक सभा चुनाव के छठे चरण में पश्चिम चम्पारण से एनडीए समर्थित बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी डॉ संजय जयसवाल के समर्थन में रक्सौल के भेलाही पहुंचे मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कॉंग्रेस और राजद पर जमकर जुबानी हमला किया। नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि बिहार में हिन्दू मुस्लिम के झगड़े यही लोग करते थे । हमलोग जब आए तो सब झगड़ा खत्म किया।उन्होंने मुसलमानों के लिए कुछ नही किया हैं। सिर्फ वोट लिया है। मदरसा को सरकारी मान्यता हमलोगों ने दिया।दस हजार कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई।राज्य में महिलाओं को पंचायत में 50प्रतिशत आरक्षण दिया।अनुसूचित जाति,जन जाति और अति पिछड़ों को 65प्रतिशत ,और गरीब स्वर्ण को 10प्रतिशत यानी 75प्रतिशत आरक्षण दिया।जातीय जनगणना हमने कराया।आर्थिक जनगणना भी कराई।जिसमे पता लगा कि 95लाख परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है।उन्हे मदद दी जायेगी।उन्होंने ऐलान किया कि बिहार के...
रक्सौल गैंग रेप:दरिंदगी को याद कर पीड़िता बार बार हो जा रही बेहोश, परिवार का आरोप खुला घूम रहे आरोपी!

रक्सौल गैंग रेप:दरिंदगी को याद कर पीड़िता बार बार हो जा रही बेहोश, परिवार का आरोप खुला घूम रहे आरोपी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल में हुए गैंग रेप के बाद जहां पीड़िता गहरे सदमे में है और बार बार उसकी तबियत बिगड़ जा रही है,वहीं, पुलिस के हाथ खाली हैं।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद लडकी का कोर्ट में बयान करा दिया है।एक आरोपी जितेंद्र कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस बीच,बुधवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ने के बाद पीड़िता को रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दिन भर रखने के बाद देर शाम उसे दुबारा मोतिहारी रेफर कर दिया गया है।तबियत बिगड़ने की सूचना के बाद भेलाही पंचायत की मुखिया सुमन पटेल रक्सौल पहुंची और एंबुलेंस बुला कर हॉस्पिटल में पीड़िता को एडमिट कराया।इस दौरान उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग कर दोषियों पर स्पीडी ट्रायल कर फांसी की सजा की मांग की।पुलिस प्रशासन से अपील किया किया कि तुरंत सख्त करवाई करे।उन्होंने निशा और शीतल नामक लड़कियों के मास्टर माइंड ह...
पूर्व उप मुख्य मंत्री सुशील मोदी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ता मर्माहत, रक्सौल चुनाव कार्यालय में अर्पित की गई श्रद्धांजलि

पूर्व उप मुख्य मंत्री सुशील मोदी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ता मर्माहत, रक्सौल चुनाव कार्यालय में अर्पित की गई श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। रक्सौल नगर स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ की अध्यक्षता में बिहार भाजपा के कद्दावर नेता स्व. सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक सभा का आयोजन करते हुए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। रक्सौल भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार भाजपा का सितारा आज हमसे ओझल हो गया। उनके संघर्षों की बदौलत बिहार से जंगलराज का सफाया हुआ। बिहार भाजपा के मुख्यालय सह प्रभारी ई. जितेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि 2005 से NDA की सरकार सत्ता में आयी और जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और सुशील मोदी उपमुख्यमंत्री बने ।तब सुशील मोदी के बेहतर वित्तीय प्रबंधन में बिहार का बजट 10 गुना बढ़ा। सुशील मोदी के नेतृत्व में बिहार से जंगलराज की समाप्ति हुई। मौके पर मनोज सर्राफ, रवि गुप्ता, कमलेश कुमार, पप्पू जी, विन्ध्याचल पास...
लोक सभा चुनाव को ले कर डीएम और एसपी ने किया रामगढ़वा चेक पोस्ट का निरीक्षण!

लोक सभा चुनाव को ले कर डीएम और एसपी ने किया रामगढ़वा चेक पोस्ट का निरीक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।(Vor desk)। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा में बनाए गए चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय ड्यूटी पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित पाए गए।निरीक्षण के दौरान डीएम के द्वारा इस चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के बैठने की बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। यहां पर जिलाधिकारी को बताया गया कि इस चेक पोस्ट पर तीन शिफ्ट में पदाधिकारी, कर्मी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति है और यह चेक पोस्ट 24 घंटे क्रियाशील है। आने-जाने वाले सभी गाड़ियों पर नजर रखी जा रही है और उसे चेक किया जा रहा है। डीएम के द्वारा चेक पोस्ट पर ठंडा पेयजल की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। यहां पर पुल...
रक्सौल में ‘निर्भया कांड’: 12 साल की नाबालिग लड़की को नशे का इंजेक्शन देकर 4 दिन तक गैंगरेप,एक आरोपी गिरफ्तार,दूसरे नामजद की हो रही है तलाश

रक्सौल में ‘निर्भया कांड’: 12 साल की नाबालिग लड़की को नशे का इंजेक्शन देकर 4 दिन तक गैंगरेप,एक आरोपी गिरफ्तार,दूसरे नामजद की हो रही है तलाश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।'निर्भया कांड' से भी बड़ी दरिंदगी सामने आई है। रक्सौल की एक मासूम बेटी के साथ दिल दहला देने वाली हैवानियत ने झकझोर डाला है।मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना से लोग सहम गए है।एक बार फिर लडकिया असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ताजा घटना में एक 12 साल की नाबालिग लड़की से चार दिनों तक नशे का इंजेक्शन देकर गैंगरेप किया गया और बाद में उसके परिवार को यह धमकी देकर छोड़ा गया कि यदि घटना के बारे में किसी को बतायेगी तो जान से हाथ धोना पड़ेगाहालांकि पीड़िता की मां और मामा ने हिम्मत दिखायी और मामले को लेकर पुलिस के पास न्याय के लिए पहुंचे।इसके बाद मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना का खुलासा हो सका और पुलिस हरकत में आई।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक नाबालिग लड़की को रक्सौल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदीया पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी सलाउदिन अंसारी के पुत्र सौहेल अंसार...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!