चुनावी झलक:धूप के बीच छाता की ओट में वोट की होड़,कोई पोछ रहा था पसीना,कोई तलाश रहा था छांव
रक्सौल।(vor desk)।इस बार रिकॉर्ड तोड गर्मी पड़ रही है।इसलिए चुनाव के समय मौसम के मिजाज के कारण वोटरों को विपरीत स्थिति से जूझना पड़ा।महिला से पुरुष तक गर्मी और धूप से परेशान दिखे।त्रासदी के बीच वोट का उत्साह कम नही हुआ।खास कर महिलाए कड़ी धूप के बीच छाता की ओट में वोट की होड़ में दिखी।पसीना से तर बतर महिलाएं अपने साड़ी के पल्लू,दुपट्टा और रूमाल से पसीना पोछने और सर ढकने की कवायद में दिखीं।यह दृश्य रक्सौल स्थित एंबेसी परिसर में बने मतदान केंद्र पर दिखी।हालाकि,ऐसा दृश्य अधिकांश बूथ पर दिखी।महिलाओं की चुनाव आयोग के प्रति नाराजगी भी झलकी।आधी अधूरी तैयारी की आलोचना हुई।पेय जल और पंडाल को ले कर खीझ दिखी।शहर के हजारी मल हाई स्कूल में आदर्श बूथ बनाया गया था,लेकिन, वहां लगा एयर टाइट पंडाल वोटरों के लिए गुस्से की वजह थी,क्योंकि,पंडाल उमस बढ़ा रही थी।पंखे लगे थे,लेकिन,उसका कोई फायदा नही म...









