13 सितंबर को रक्सौल में भव्य रूप से आयोजित होगा श्री बलभद्र पूजनोत्सव,तैयारी को ले कर हुई बैठक
रक्सौल।(vor desk) कलवार कल्याण समिति के तत्वाधान में रविवार की देर शाम रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के पटेल पथ अंतर्गत जगदीश हैंडलुम में एक साधारण सभा की बैठक कलवार कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलवार समाज के कुलदेवता भगवान श्री बलभद्र के पूजनोत्सव को लेकर चर्चा की गयी। चर्चा के दौरान कलवार कल्याण समिति के द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस साल बलभद्र पूजनोत्सव का आयोजन दिनांक 13-सितंबर-2024 दिन शुक्रवार को पूर्व की तरह रक्सौल फल मंडी स्थित श्री जितेन्द्र किशोर उर्फ बब्लू जी, श्री सुमेन्द्र किशोर उर्फ मोनू जी एवं बप्पी साह जी की संयुक्त भूमि पर भव्यता के साथ आयोजित की जायेगी। इसमें मुख्य यजमान के रूप में अनिल कुमार गुप्ता सपत्नीक पूजा में शामिल होगें। साधारण सभा की बैठक के दौरान यह भी निर्णय ...









