रक्सौल की महिमा गुप्ता को ‘कैट’ स्कोर पर एमबीए में मिला प्रवेश,इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के अग्रणी प्रबंधन संस्थान में हुआ चयन
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल की महिमा गुप्ता को अखिल भारतीय स्तर पर ली जाने वाली 'कैट' प्रवेश परीक्षा में मेरिट के आधार पर नई दिल्ली स्थित गुरुगोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के अग्रणी प्रबंधन संस्थान आईआईटीएम में एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश मिला है।
इससे पूर्व महिमा ने सीबीएसई बोर्ड से 10वीं (साइंस) में 71.3%, 12वीं (कॉमर्स) में 71.8% और बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से बी.कॉम.(ऑनर्स) में 69.3% अंक हासिल किया। आगे एमबीए का लक्ष्य बनाया और कैट परसेंटाइल के आधार पर उन्हें इस इंस्टिट्यूट के लिए चयनित किया गया।
महिमा ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई साइंस से की। आगे पटना के चार्टर्ड कॉमर्स इंस्टीट्यूट ने मैनेजमेंट कोर्स के प्रति रुचि जगाई और ग्रेजुएशन के दौरान रक्सौल के प्रोफेसर डॉ. हजारी प्रसाद गुप्ता का उन्हें मार्गदर्शन मिला। इस दौरान कोलकाता की लेवेल हायरिंग नामक कंपनी में ...









