बिहार में गुरुजनों से अवैध वसूली के मामले में बड़ी करवाई, रक्सौल बीआरसी के पूर्व लेखापाल पर प्राथमिकी,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर कारवाई की गाज!
रक्सौल।(vor desk)। बिहार में गुरु जी से अवैध वसूली का मामला तूल पकड़ गया है।प्रति शिक्षक दो दो सौ रुपए वसूली हो रही थी।वह भी शिक्षा विभाग के हाकिम के दफ्तर में। रक्सौल में यह मामला सामने आया है।जब इस अवैध वसूली की विडियो वायरल हुई तो शिक्षा महकमा को अपनी करतूत छुपाना मुश्किल हो गया। अंतत:,शिक्षा विभाग को करवाई करनी पड़ी है।मामले में रक्सौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।वहीं,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर भी गाज गिरी है।यह अवैध वसूली प्रखंड शिक्षा विभाग के अधीन संचालित बीआरसी कार्यालय में चल रही थी।जाहिर है कि बिना मिली भगत और उच्च पदाधिकारी के वरद हस्त के बिना घूसखोरी कदापि संभव नहीं होता।इस वाक्या से शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार ,कुव्यवस्था और शोषण,दोहन सामने आया है और हर ओर किरकिरी शुरू हो गई है।
जिला प्रशासन कार्यालय के द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक,रक्सौल प्रखण्ड शिक्षा पदाध...









