Wednesday, March 18

सीमांचल

वीरगंज में 10हजार से ज्यादा किशोरियों को एक साथ आत्म रक्षा का प्रशिक्षण बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड,भारतीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक डा चिता यजनेश शेट्टी का हुआ स्वागत!

वीरगंज में 10हजार से ज्यादा किशोरियों को एक साथ आत्म रक्षा का प्रशिक्षण बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड,भारतीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक डा चिता यजनेश शेट्टी का हुआ स्वागत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
13नवंबर की सुबह 10बजे से शुरू होने वाले एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र की तैयारी पूरी,मेयर राजेश मान सिंह ने प्रेस कान्फ्रेस में दी जानकारी रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के वीरगंज में एक साथ 10हजार से ज्यादा किशोरियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाए जायेंगे,ताकि,वे अपनी आत्म रक्षा करने में खुद सक्षम हों।इसका उद्देश्य किशोरियों को आत्म निर्भर और सबल बनाने के साथ उनमें सेल्फ कॉन्फिडेंस डेवलप करना है।नेपाल में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर किशोरियों को दी जाने वाली ट्रेनिंग गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शुमार होगा।यह गौरव नेपाल के वीरगंज को मिलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 13नवंबर बुधवार की सुबह 10 बजे से वीरगंज के आदर्श नगर स्टेडियम में आयोजित किया गया है।वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह ने वीरगंज के एक आवासीय होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारत के ख्याति प्राप्त मार्...
स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय में व्यापक तैयारी,

स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय में व्यापक तैयारी,

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय में 14 नम्बर को आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकोष्ठ में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. अनिता सिन्हा ने की, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के 50 वर्षों की गरिमामयी यात्रा का उत्सव मनाना और इस अवसर को शिक्षण, संस्कृति, और सामाजिक जागरूकता के प्रति क्षेत्र के विद्यार्थियों तथा समुदाय को प्रेरित करने के लिए इस्तेमाल करना है।इस समारोह में कुलपति समेत नामी गिरामी शिक्षाविदों,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि,कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र छात्रा ,शिक्षक और गण मान्य को आमंत्रित किया गया है। इस समारोह के लिए मंगलवार को हुई बैठक में समारोह के संरक्षक, सेवानिवृत्त प्रोफे...
एसएसबी के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने किया रक्सौल बॉर्डर का निरीक्षण,इंडो-नेपाल के अधिकारियों के साथ की बैठक ,दिए कई जरूरी निर्देश

एसएसबी के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने किया रक्सौल बॉर्डर का निरीक्षण,इंडो-नेपाल के अधिकारियों के साथ की बैठक ,दिए कई जरूरी निर्देश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।पूर्वी चंपारण।(vor desk)।एसएसबी महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने सोमवार को रक्सौल पहुच सीमावर्ती क्षेत्रों का जायजा लिया ।इस दौरान आईसीपी में इंडो नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठक की ।इस बैठक में आपसी समन्यवय स्थापित, कर सुरक्षा ब्यवस्था को और मजबूत करने,सीमा पार आने जाने वाले संदिग्ध लोगो पर पैनी नजर रखने , सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगो के साथ सेवा सुरक्षा व बंधुत्व का भाव जागृत करते हुवे आपसी सामंजस्य स्थापित कर अपने कार्यो को निर्वहन करने को एसएसबी के अधिकारियों को निर्देश दिया।इस दौरान अन्य कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर भी चर्चा हुई ।इस महत्वपूर्ण बैठक में नेपाल एपीएफ समेत बीओआई, एलपीआई, और कस्टम विभाग रक्सौल सहित सीमा क्षेत्र के विभिन्न विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। इसके उपरांत महानिदेशक श्री प्रसाद मैत्री पुल का भी निरीक्षण किया, एसएसबी द्वार...
स्वच्छ रक्सौल संस्था ने लावारिस बुजुर्ग का किया अंतिम संस्कार

स्वच्छ रक्सौल संस्था ने लावारिस बुजुर्ग का किया अंतिम संस्कार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्वच्छ रक्सौल संस्था ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक लावारिस बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया है।मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 70 वर्षीय ओम प्रकाश को बीते दिनों रक्सौल रेलवे क्रॉसिंग के पास बेबस स्थिति में पाया गया था। उनकी देखभाल के लिए पुपरी स्थित चाइल्ड टू ओल्ड एज होम फाउंडेशन में उन्हे भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद ओम प्रकाश प्रसाद के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार दिखा और उन्होंने रात में थोड़ा सा खिचड़ी खाया, लेकिन अगले दिन सुबह उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद स्वच्छ रक्सौल संस्था के रणजीत सिंह ने मृत ओम प्रकाश प्रसाद को उनके कार्यस्थल रक्सौल लाकर पूरे सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार किया।इसमें संस्था की सहयोगी साबरा खातून और चाइल्ड टू ओल्ड एज होम की सक्रिय भूमिका रही। रणजीत सिंह ने बताया कि स्वच्छ रक्सौल संगठन का उद्देश्य न केवल स्वच्छता की दिशा में काम करन...
रक्सौल रेलवे जंक्शन पर गिट्टी लदी माल ट्रेन की बोगी हुई बेपटरी,नरकटियागंज से जा रही थी आदापुर!

रक्सौल रेलवे जंक्शन पर गिट्टी लदी माल ट्रेन की बोगी हुई बेपटरी,नरकटियागंज से जा रही थी आदापुर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत रक्सौल जक्शन के यार्ड में मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया।शनिवार को रक्सौल स्टेशन के पास परेउआ रेलवे गुमटी के करीब गिट्टी लदे मालगाड़ी का डब्बा डिरेल्ड हुआ।परेउआ रेलवे गुमटी का फाटक काफी देर तक बंद रहा।जिस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।मालगाड़ी के डब्बा के डिरेल्ड होने से केवल रक्सौल यार्ड में गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहा।जबकि सवारी गाड़ियों के परिचालन पर कोई असर नहीं हुआ।रक्सौल लगभग दो घंटे बाद बेपटरी हुए मालगाड़ी के डब्बा को ट्रैक पर लाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार नरकटियागंज की तरफ से गिट्टी लदी एक मालगाड़ी रक्सौल जक्शन पर आई थी।जो आदापुर में गिट्टी गिराने के लिए जा रही थी।मालगाड़ी जब रक्सौल यार्ड में लाइन नंबर 5 पर चढ़ी।उसी दौरान परेउआ मुहल्ला के पास मालगाड़ी का एक डिब्बा डिरेल्ड हो गया और उसका तीन चक्का पटरी से उतर गया।मालगा...
उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही रक्सौल में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सम्पन्न,व्रतियों ने किया पारण!

उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही रक्सौल में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सम्पन्न,व्रतियों ने किया पारण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )। लोक आस्था के महापर्व कार्तिकी छठ शुक्रवार को संपन्न हो गया। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास सह चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ।व्रतियो ने उपवास को खत्म कर अन्न-जल को ग्रहण किया। इस बीच उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घाट पर ही छठ व्रतियों ने सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगा कर उनके सौभाग्यवती होने की कामना की।साथ ही एक दूसरे को प्रसाद दिया।छठ पूजा को लेकर शहर के सबसे प्राचीन आश्रम रोड स्थित छठिया घाट,कस्टम चेक पोस्ट घाट,तुमड़िया टोला स्थित भकुआ ब्रह्म बाबा घाट, कोइरीया टोला स्थित त्रिलोकी नगर घाट,सभ्यता नगर घाट, कौड़िहार चौक घाट,नागा रोड स्थित बाबा मठिया घाट, सूर्य मंदिर स्थित सूर्य मंदिर घाट,तुमड़िया टोला शिव मंदिर घाट सहित अन्य स्थानो पर भक्तों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया।अहले सुबह से लोग घाट पर पहुंचने लगे थे़ ।कोसी की पूजा...
गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुँची बीबी शकीना का हुआ सफल सिजेरियन प्रसव, जच्चा बच्चा स्वस्थ

गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुँची बीबी शकीना का हुआ सफल सिजेरियन प्रसव, जच्चा बच्चा स्वस्थ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
- सप्ताह के सातों दिन अनुमण्डलीय अस्पताल रक्सौल में उपलब्ध है सिजेरियन की सुविधा - प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत की जाती है गर्भवतियों के स्वास्थ्य की जाँच  रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल  स्थित अनुमंडल अस्पताल में  अब गर्भवती महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी के साथ ही सिजेरियन प्रसव का लाभ मिलने लगा है। इसी क्रम में मंगलवार को गंभीर  स्थिति में आई गर्मभवती महिला का सफल प्रसव कराया गया है, जिसमे जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ्य हैं।अनुमण्डलीय अस्पताल रक्सौल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन ने बताया कि मंगलवार को गंभीर स्थिति में अनुमण्डलीय अस्पताल आई बीबी शकीना खातून का सफल सिजेरियन प्रसव हुआ। बीबी शकीना अत्यधिक लेबर पेन होने पर अस्पताल में भर्ती हुईं। उस समय चिकित्सकों द्वारा जाँच करने पर बच्चे के धड़कन में कमी का पता चला। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थीं कि प्राइवेट हॉस...
छठ पर्व पर एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित के नेतृत्व में रक्सौल प्रशासन ने किया जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण

छठ पर्व पर एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित के नेतृत्व में रक्सौल प्रशासन ने किया जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।छठ पर्व के अवसर पर एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित ने एक ऐसा कार्य किया जिसने गरीबों के दिलों में खुशी की लहर दौड़ गई। जब गांव के लोग सूर्य की आराधना की तैयारी कर रहे थे, एसडीएम ने अपने दल-बल के साथ नगर परिषद क्षेत्र के कुष्ठ आश्रम सहित कई गावों में जरूरतमंदों और असहाय लोगों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।यह वस्त्र वितरण कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए राशि से सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत हुआ, जिसमे साड़ी,धोती सहित अन्य वस्त्र वितरण हुआ।उन्होंने कहा कि छठ पर्व न सिर्फ सूर्य देवता की पूजा का प्रतीक है, बल्कि यह सभी को एकजुट होकर खुशियां बांटने का अवसर भी प्रदान करता है। बुजुर्गों ने एसडीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने समय बाद किसी ने उनकी मुश्किलों को समझा है। बच्चों की आंखों में चमक और गरीब परिवारों में खुशी देखते ही बन रही थी। इस कार्यक्रम ने गांव...
रक्सौल के ढाई दर्जन से अधिक शिक्षक बीपीएससी पास कर बने प्रधान शिक्षक!

रक्सौल के ढाई दर्जन से अधिक शिक्षक बीपीएससी पास कर बने प्रधान शिक्षक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित ढाई दर्जन से अधिक नियोजित शिक्षक बीपीएससी से प्रधान शिक्षक की परीक्षा क्रैक किए है।शिक्षकों से शिक्षा विभाग द्वारा तरह तरह की परीक्षा लेकर उनके योग्यता को परखने की कवायद में नियोजित शिक्षकों ने जबरदस्त बाजी मारी है।प्राथमिक विद्यालयों में भारी संख्या में पूर्व से रिक्त प्रधान शिक्षकों के पद पर बहाली के लिए दशकों बाद बीपीएससी ने अपने मानक के आधार पर पिछले 29 जून को राज्यस्तरीय परीक्षा का आयोजित किया।इस परीक्षा में वैसे शिक्षकों ने हिस्सा लिया,जिनकी प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में न्यूनतम पांच वर्ष की सेवा अवधि पूरी हुई थी।इसके बाद भी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों नेबीपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।बीपीएससी के प्रधान शिक्षक की परीक्षा में एक साथ रामवि पनटोका के दो शिक्...
भारतीय प्रशासन के अनुरोध के बावजूद छठ पर्व पर सरिसवा नदी रह गई प्रदूषित,उप सभापति पुष्पा देवी के नेतृत्व में नेपाली प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर त्वरित निदान की मांग!

भारतीय प्रशासन के अनुरोध के बावजूद छठ पर्व पर सरिसवा नदी रह गई प्रदूषित,उप सभापति पुष्पा देवी के नेतृत्व में नेपाली प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर त्वरित निदान की मांग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। छठ पर्व के मौके पर भी नेपाल से निकलने वाली सरिसवा नदी प्रदूषित रह गई।नेपाली फैक्ट्रियों से उत्सर्जित होने वाले गंदे जल के नदी में प्रवाहित होने से रक्सौल समेत सीमा क्षेत्र में गहरा आक्रोश है।इस ज्वलंत और आस्था से जुड़ी जन समस्या को ले कर रक्सौल नगर परिषद की उप सभापति पुष्पा देवी के नेतृत्व में पार्षदों के एक शिष्ट मंडल ने नेपाल के परसा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश अर्याल से मिल कर बुधवार को एक ज्ञापन सौंपा है।इस मौके पर लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा को देखते हुए व्रतियों के अर्द्ध्य और पूजन को ले कर स्वच्छ जल प्रवाहित करने का आग्रह किया,ताकि,छठ व्रतियों को कष्ट न हो।शिष्ट मंडल में शामिल स्टैंडिंग कमेटी सदस्य अंतिमा देवी,वार्ड पार्षद रंभा देवी,आशा देवी, आशा देवी ,रणजीत श्रीवास्तव,जितेंद्र दत्ता सहित सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुशवाहा,अनुज कुमार,कमलेश कुमार,निपू गुप्त...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!