Friday, March 20

सीमांचल

पूर्व विधायक स्व0 राज नंदन राय की 14वीं पुण्य तिथि मनी,उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को  याद करते हुए बताया गया गुदड़ी का लाल!

पूर्व विधायक स्व0 राज नंदन राय की 14वीं पुण्य तिथि मनी,उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए बताया गया गुदड़ी का लाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।पूर्वी चम्पारण जिला के रक्सौल विधान क्षेत्र की दो बार नुमाइंदगी कर चुके नेता राजनंदन राय की14वीं पुण्यतिथि पर उन्हें शिद्दत से याद किया गया। इस अवसर पर रक्सौल के कर्पूरी आश्रम में पूर्व विधायक के पुत्र सह राजद के क्षेत्रीय नेता प्रमोद राय के नेतृत्व में पुण्य तिथि मनाई गई।साथ ही एक सभा का आयोजन किया गया,जिसमे उन्हे याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद,पूर्व जिला जनता दल यू अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल,राजद नेता कपिल देव राय,पूर्व मुखिया सह राजद नेता मदन प्रसाद सहित अनेक नेताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। इस समारोह में राजनंद राय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया और उन्हें गुदड़ी का लाल एवं गरीबों का मसीहा बताया गया। राजनंदन राय 1990 से ले कर 2000तक रक्सौल की नुमाइंदगी की। इस मौके पर राम स्...
भेलाही पैक्स सह रक्सौल व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय पटेल बिस्कोमान के जिला प्रतिनिधि निर्वाचित,कहा-‘ किसानों के हित में करेंगे काम!’

भेलाही पैक्स सह रक्सौल व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय पटेल बिस्कोमान के जिला प्रतिनिधि निर्वाचित,कहा-‘ किसानों के हित में करेंगे काम!’

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।पूर्वी चंपारण प्रशासन के देख रेख में बिस्कोमान बिहार झारखंड के जिला प्रतिनिधियों का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ।इस चुनाव में भेलाही पैक्स के अध्यक्ष सह रक्सौल व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटेल निर्वाचित हुए हैं।इसकी घोषणा जिला प्रशासन ने की है।निर्वाचित पैक्स प्रतिनिधियों के बीच से यह निर्वाचन हुआ है। ये जिला स्तरीय निर्वाचित प्रतिनिधि आगामी जनवरी में होने वाले बिस्कोमान के निर्देशक मंडल के गठन में भाग लेंगे। श्री पटेल ने हालिया पैक्स चुनाव में भेलाही पैक्स चुनाव में इस बार हैट्रिक लगाया है।बिस्कोमान प्रतिनिधि के रूप में जिले से निर्वाचित होने के बाद श्री पटेल ने कहा कि वे किसानों के हक अधिकार के लिए आवाज उठाएंगे और कृषक हित में सदैव समर्पित हो कर काम करते रहेंगे। श्री पटेल के निर्वाचित होने पर समर्थकों ने फूल माला से स्वागत किया। वहीं,मौके पर मौजूद पूर्व क...
वाहन दुर्घटना में रक्सौल के पूर्व पार्षद के पुत्र की मौत:आखिर कब रुकेगी आईसीपी बाईपास में सड़क दुर्घटना?

वाहन दुर्घटना में रक्सौल के पूर्व पार्षद के पुत्र की मौत:आखिर कब रुकेगी आईसीपी बाईपास में सड़क दुर्घटना?

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के आरसीपी रोड में सड़क दुर्घटना नही थम रही।लगातार हादसों के बाद भी प्रशासन ना तो चेत रही है और नाही इस बाबत एहतियाती कदम उठाए जा रहे है,ताकि दुर्घटना रुक सके।ताजा मामले में आईसीपी बाईपास रोड में ओवरब्रिज के पास पैदल चल रहे पूर्व पार्षद पुत्र की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने से मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान रक्सौल वार्ड संख्या 16 निवासी पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद कमरूद्दीन अंसारी के बेटे जावेद अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि आइसीपी बाइपास रोड में हमलोगों का चिरान मिल है। देर रात चिरान मिल बंद कर घर लौटने के दौरान यह घटना घटित हुई है।घायल व्यक्ति रक्सौल थाना क्षेत्र के जोकीयरी निवासी बताया जा रहा है। इसका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर रक्सौल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्ट...
भारत-नेपाल मैत्री संबंध को बढ़ावा देने के लिए लायंस अमित थापा  काठमांडू से हैदराबाद के लिए निकले बाइक यात्रा पर, रक्सौल में हुआ स्वागत!

भारत-नेपाल मैत्री संबंध को बढ़ावा देने के लिए लायंस अमित थापा काठमांडू से हैदराबाद के लिए निकले बाइक यात्रा पर, रक्सौल में हुआ स्वागत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।भारत नेपाल मैत्री संबंध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लायंस अमित थापा ने काठमांडू से हैदराबाद की यात्रा बाइक के द्वारा शुरू की है।इस क्रम में रक्सौल बॉर्डर पहुंचने पर उनका लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा स्वागत किया गया। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 325 L काठमांडू के हंगर प्रोजेक्ट चीफ लायन अमित थापा जो लायंस क्लब प्रयासनगर, काठमांडू के सदस्य भी हैं,इस सद्भावना यात्रा पर निकले हैं।आज गुरुवार को रक्सौल में उनका आगमन हुआ।श्री थापा हैदराबाद में आयोजित लायंस इंटरनेशनल के कार्यक्रम 52 एनडी इसमें फोरम में भी शामिल होंगे जो की 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा।बाइक चला कर इतनी दुरी की यात्रा करना भारत नेपाल संबंध को और भी ज्यादा मजबूती प्रदान करेगा।रक्सौल में क्लब सचिव बिमल सर्राफ ,लायन नारायण रुंगटा,लायन पंकज बरनवाल,लायन हेमंत अग्रवाल ने उनका अभिवादन किया। पंकज सिनेमा के पर...
नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस और एनसीबी बड़ी कार्रवाई :7करोड़ के हेरोइन के साथ वैशाली और राम गढ़वा के 5 तस्कर गिरफ्तार,ब्राउन शुगर बनाने वाली फैक्ट्री का भी हुआ उद्भेदन, एसआईटी गठित !

नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस और एनसीबी बड़ी कार्रवाई :7करोड़ के हेरोइन के साथ वैशाली और राम गढ़वा के 5 तस्कर गिरफ्तार,ब्राउन शुगर बनाने वाली फैक्ट्री का भी हुआ उद्भेदन, एसआईटी गठित !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बिहार में करीब आठ वर्षों से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इस कानून को कड़ाई से लागू कराने में पुलिस जुटी हुई है। लेकिन इसके बावजूद धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब के साथ-साथ अब सुखा नशा भी चोरी छीपे लोगों तक पहुंचा रहे हैं। लगातार नशीले पदार्थों और तस्करों के खिलाफ मोतिहारी पुलिस कार्रवाई करती आ रही है। इस बार भी बड़ी कार्रवाई की गयी है। दो किलो हेरोइन सहित नशा निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री भी बरामद हुआ है।पुलिस छापेमारी में हीरोइन बनाने के कारखाने का भी पर्दाफाश हुआ है।पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक,पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात के आदेश पर मोतिहारी पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान करीब 7 करोड़ के नशीले पदार्थ के साथ 5 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्र...
नेपाल से लौट रहे दो एलपीजी गैस टैंकर से 147किलो गांजा बरामद,झारखंड के दो चालक गिरफ्तार!

नेपाल से लौट रहे दो एलपीजी गैस टैंकर से 147किलो गांजा बरामद,झारखंड के दो चालक गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। रक्सौल बॉर्डर पर तस्करी के गांजा की खेप बरामद हुई है। गांजा की तस्करी इन दिनों बॉर्डर पर बढ़ गई है। काफी समय के बाद कस्टम टीम ने उक्त बरामदगी की।इस बार खाली गैस टैंकर(बुलेट) से यह गांजा बरामदगी की गई।ये गैस टैंकर नेपाल से भारत लौट रहे थे। गैस टैंकर के केबिन से एक क्विंटल 47 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों गैस टैंकर के चालकों को भी कस्टम के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई रक्सौल कस्टम उपायुक्त रामानंद सिंह के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर दिए गए निर्देश के तहत आईसीपी रोड में आइसीपी गेट के पास हुई। कस्टम टीम ने एसएसबी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैस टैंकर के दोनों ट्रकों की जांच की और केबिन के टूल बॉक्स से गांजा को बरामद किया।दोनों चालकों की पहचान झारखंड के कोडरमा निवासी संजय पासवान( 34)और बहादुर यादव (33)के रूप में हुई है। दोनों आरोपियो...
एसएसबी और नकरदेई पुलिस ने संयुक्त अभियान में 278ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार

एसएसबी और नकरदेई पुलिस ने संयुक्त अभियान में 278ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में लगी एस एस बी और नकरदेई थाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ चार नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।उनके पास से 278 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरगंज महानगरपालिका के वार्ड नंबर-12 निवासी विशाल कुमार, वार्ड नंबर-6 रेश्मकोठी निवासी आयुष अग्रवाल, बारा जिला के नीतनपुर निवासी रामकिशोर साह कानू व पर्सा के रामटोल निवासी राजेश प्रसाद यादव के रूप में हुई है। चारों आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले भी वहां मादक पदार्थ की खेप बरामद हो चुकी है।स्मैक और ब्राउन शुगर कारोबार और तस्करी के मामले यह क्षेत्र काफी बदनाम रहा है। एसपी स्वर्ण प्रभात के आने के बाद लगातार करवाई हो रही है,जिससे खलबली है। ...
रामगढ़वा के मंगलपुर पटनी पंचायत के बाड़ी मिश्रौलिया गांव में आग लगने से दो घर जल कर राख: लाखों की हुई क्षति

रामगढ़वा के मंगलपुर पटनी पंचायत के बाड़ी मिश्रौलिया गांव में आग लगने से दो घर जल कर राख: लाखों की हुई क्षति

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk)।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मंगलपुर पटनी पंचायत के बाड़ी मिश्रौलिया गांव में बुधवार की दोपहर अचानक हुई आग लगी की घटना में दो घर जल कर राख हो गए। इस घटना में अनाज,कपड़ा,गहना,कीमती सामान सहित लाखों की संपत्ति की क्षति हो गया।आगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस बारे में स्थानीय मुखिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। इसमें सुरेश पासवान और शिव पासवान का घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तब तक दो घरों जल कर खाक हो गए। अग्निशमन को इसकी सूचना दी गई थी,किंतु सड़क खराब होने के कारण अग्निशमन की गाड़ी घटना स्थल पर नहीं पहुंच सकी। मुखिया अशोल कुमार सिंह ने बताया कि इसकी सूचना रामगढ़वा अंचलाधिकारी को भी दी गई है,ताकि, राहत सहित अन्य अग्रतर करवाई हो सके। ...
राम मंदिर बनने के बाद पहली राम बारात के दर्शन की थी उत्सुकता,विशेष प्रसाद पाने की लगी थी होड़!

राम मंदिर बनने के बाद पहली राम बारात के दर्शन की थी उत्सुकता,विशेष प्रसाद पाने की लगी थी होड़!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज से विदाई के बाद रक्सौल में वर-वधु श्री राम- सीता विवाह रथ यात्रा का स्वागत दृश्य कर रहा था भाव विभोर रक्सौल।(vor desk)।अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद यह पहली श्री राम जानकी विवाह बारात यात्रा थी,जिसकी झलक पाने को आम जन आतुर थे।यही कारण है कि नेपाल हो या भारत ,जहां से भी यह बारात गुजरी अद्भुत स्वागत हुआ और यह ऐतिहासिक यात्रा यादगार बन गई।राम जानकी रथ पर प्रभु श्री राम और जानकी की प्रतिमा के दर्शन पूजन के साथ ही प्रभु श्री राम,जानकी,लक्षमण, भरत शत्रुघ्न की झांकी की झलक पाने को लोग बेताब दिखे।नदियों पूजन अर्चन व आशीर्वाद लेने की होड़ के बीच नेपाल के बीरगंज से विदाई के बाद रक्सौल में वर-वधु श्री राम- सीता विवाह रथ यात्रा का दृश्य हर्षित कर देने वाला था।लौटती बारात में दक्षिण भारत से आया रथ और नदियों के जल युक्त कलश,हिंदू धर्म प्रचार रथ और झांकी विशेष आकर्षण थे। रक्सौल ...
35 हजार का इनामी ड्रग तस्कर टिंकू मियां गिरफ्तार,मर्डर कांड में चल रहा था फरार,गुप्त सूचना पर बिहार पुलिस के जिला आसूचना इकाई की टीम ने दबोचा!

35 हजार का इनामी ड्रग तस्कर टिंकू मियां गिरफ्तार,मर्डर कांड में चल रहा था फरार,गुप्त सूचना पर बिहार पुलिस के जिला आसूचना इकाई की टीम ने दबोचा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। बिहार पुलिस द्वारा 35 हजार के घोषित इनामी बदमाश को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।जिला आसूचना इकाई की टीम और थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उक्त गिरफ्तारी की है।पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया है कि नशा के खिलाफ जारी अभियान के तहत उक्त गिरफ्तारी हुई है।थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा छापेमार टीम का नेतृत्व कर रहे थे।प्रेस नोट में बताया गया है कि रक्सौल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर वार्ड संख्या-8 निवासी गफ्फार मिया का बेटा टिंकू मियां को गिरफ्तार किया गया है,जिस पर 35 हजार का इनाम रखा हुआ था। पुलिस कई दिनों से टिंकू मियां को तलाश कर रही थी। सूचना मिली कि टिंकू मियां को रक्सौल में देखा गया है। तब सूचना के आधार पर छापेमारी कर टिंकू मियां को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टिं...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!