रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में आयोजित रक्त दान शिविर में 54 लोगों ने किया रक्त दान,डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने किया रक्तदान के लिए प्रेरित !
शारीरिक स्वास्थ्य के लिए रक्तदान जरूरी : डॉ राजीव रंजन
रक्सौल ।(vor desk)।रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 54 लोगों ने रक्त दान किया, जिसमें पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लायंस क्लब सहित विभिन्न समाज सेवी संगठन, एवम् अन्य इच्छुक लोगों की भागीदारी रही।सभी रक्त दाताओं को बिहार राज्य एड्स समिति द्वारा उपहार दिया गया,एवम् अस्पताल प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा रक्तदान करने वालों को अल्पाहार दिया गया।यह आयोजन बिहार राज्य रक्ताधान परिषद के निर्देश पर हुआ,जिसके लिए पटना से बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति की ब्लड मोबाइल वैन आया था।इस स्वैक्षिकक रक्तदान शिविर में डीएसपी धीरेंद्र कुमार और यूनिसेफ़ के बीएमसी अनिल कुमार ने भी रक्तदान किया।उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य सभी के बीच जागरूकता लाना था कि कैसे मात्र रक्तद...









