एनडीए को बड़ा झटका:पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने जद (यू) से दिया इस्तीफा,कांग्रेस में हुए शामिल!
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार के पूर्वी चंपारण में एनडीए को बड़ा झटका लगा है।पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने जद यू से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने मंगलवार को पार्टी के प्राथमिक सदस्य और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है।दोपहर उन्होंने राजधानी पटना स्थित सदाकत आश्रम कांग्रेस कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ले ली है।नवरात्री के अवसर पर बिहार कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अलावरू , बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र गुप्ता के समक्ष उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ।सदस्यता लेने के बाद मुलाकात में राज्यसभा सदस्य सह पूर्व पार्टी अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और लोकसभा सदस्य पप्पू यादव ने भी श्री प्रसाद को शुभकामनाएं दी।
यह इस्तीफा इसलिए भी चर्चा में आ गया क्योंकि,मुख्यमंत्री नीत...









