Monday, June 22

रक्सौल आसपास

‘वर्ल्ड ब्लड डोनर डे’ के अवसर पर एसएसबी 47 बटालियन के पदाधिकारियों व जवानों ने किया रक्तदान

‘वर्ल्ड ब्लड डोनर डे’ के अवसर पर एसएसबी 47 बटालियन के पदाधिकारियों व जवानों ने किया रक्तदान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल अनुमंडल में हवाई अड्डा के पास एसएसबी 47 बटालियन के पदाधिकारियों व जवानों ने पीड़ित मानवता की सेवा क़ो आगे आकर रक्तदान किया।मौके पर डीआईजी, एसएसबी बेतिया सुरेश सुब्रमण्यम, कमांडेंट 47 बटालियन डॉ निशिकांत ने रक्तदान कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।पहला ब्लड कार्यवाहक कमांडेंट संजय रावत ने दिया।वहीं "रक्तदान महादान" को चरितार्थ करते हुए 04 बजे तक 75 यूनिट ब्लड रक्त वीरों के द्वारा डोनेट किया।डीआईजी ने बताया की जो भी जवानों ने रक्तदान किया है उन्हेंसर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।कमांडेंट 47 बटालियन डॉ निशिकांत ने कहा की रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है ।उन्होंने कहा की युवाओं व आम लोगों को रक्तदान हेतु आगे आने की है जरूरत है, हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में एकबार जरूर रक्तदान करना चाहिए,एक यूनिट रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई तकलीफ या कमजोरी नहीं होती है।उन्होंने ब...
रक्सौल रेलवे प्लेटफॉर्म पर मिला अज्ञात युवक का शव

रक्सौल रेलवे प्लेटफॉर्म पर मिला अज्ञात युवक का शव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk) ।आज शनिवार की सुबह रक्सौल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से एकाएक वहां खलबली मच गयी। मृत युवक की उम्र करीब पैंतीस से चालीस वर्ष की लग रही है। शव प्लेटफॉर्म के प्याऊ के पास औंधे मुह के हालत में पड़ी थी, जिससे यह नही मालूम पड़ रहा कि युवक पानी पीने आने के दौरान गिर कर मरा है या कही और से ला कर लाश वहां रखा गया है। फिल्हाल कानूनी औपचारिकताओ को पुरा करने के बाद जीआरपी ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जीआरपी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने लोगों से शव की पहचान के लिए अपील की है। ...
रक्सौल के ब्लॉक रोड में पत्तल फैक्ट्री में आग लगने से हुई लाखों की क्षति

रक्सौल के ब्लॉक रोड में पत्तल फैक्ट्री में आग लगने से हुई लाखों की क्षति

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। ( vor desk) ।शहर के ब्लॉक रोड़ में आधी रात के बाद आग लगने से एक पत्तल थाली बनाने वाली फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट से बताया जा रहा है, जिसने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।फायर ब्रिगेड के जवानों ने तत्परता से आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन फैक्ट्री और गोदाम में रखे पत्तल के बंडल ज्वलनशील होने के कारण आग की लपटें और तेज हो गईं।आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी।फायर ब्रिगेड इंचार्ज रवि शंकर कुमार ने बताया कि पत्तल के बंडल और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई। हमारी टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।हालांकि, त...
रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद शुरू होगा रक्सौल में रेल ओवरब्रिज निर्माण का कार्य:महाप्रबंधक छत्र साल सिंह

रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद शुरू होगा रक्सौल में रेल ओवरब्रिज निर्माण का कार्य:महाप्रबंधक छत्र साल सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रछाल सिंह और समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव शनिवार को विंडो निरीक्षण करते हुए रक्सौल पहुंचे ,जहां स्टेशन का निरीक्षण किया।साथ ही जन प्रतिनिधियों सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती शहर रक्सौल को जाम से निजात दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाए जाने का संकेत देते हुए कहा कि रेलवे फाटक संख्या 33 और 34 पर जल्द ही रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण शुरू हो सकता है।उन्होंने कहा कि दोनो ओवरब्रिज का डीपीआर( डिटेल प्रॉजेक्ट रिपोर्ट)बन गया है और स्वीकृति के लिए भेजा गया हैं।रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इस क्रम में विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने स्पेशल सैलून में सांसद की ओर से अधिकारियों से मुलाकात की और आरओबी के जल्द निर्माण की पहल करने का मुद्दा उठा...
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सड़क-पुल निर्माण की समीक्षा बैठक:67 करोड़ में बनेगा कोईरिया टोला ओवरब्रिज, रेलवे क्रॉसिंग का काम इरकॉन को सौंपा

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सड़क-पुल निर्माण की समीक्षा बैठक:67 करोड़ में बनेगा कोईरिया टोला ओवरब्रिज, रेलवे क्रॉसिंग का काम इरकॉन को सौंपा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल स्थित एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) के सभागार में शनिवार को सड़क और पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल, रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शीर्षत कपिल अशोक सहित एनएचएआई, पथ निर्माण विभाग एवं पुल निर्माण निगम के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में रक्सौल, बेतिया और बगहा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क और पुल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, तकनीकी व प्रशासनिक चुनौतियों और भावी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि रक्सौल के नहर चौक पर वर्षों से लंबित कोईरिया टोला ओवर ब्रिज निर्माण क...
वीरगंज में निकाली गई श्री गहवा माई मंदीर से भव्य रथ यात्रा, उमड़ा जन सैलाब!

वीरगंज में निकाली गई श्री गहवा माई मंदीर से भव्य रथ यात्रा, उमड़ा जन सैलाब!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल के बीरगंज में स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ गहवा माई मंदिर से शुक्रवार की सुबह गहवा माई रथ यात्रा आयोजित हुई।मंदिर के संरक्षण संवर्द्धन के लिए गठित गहवा माई मंदिर तीर्थ क्षेत्र विकास समिति के देख रेख में शुक्रवार को यह भव्य रथ यात्रा आयोजित हुई। रथ यात्रा में नेपाल के साथ-साथ भारत के कई जिलों से हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।नगर परिक्रमा के दौरान आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। रथ यात्रा रक्सौल से सटे बीरगंज के गहवा माई मंदिर परिसर से चंदन की लकड़ी से बने रथ पर निकाली गई,जो नगर परिक्रमा के बाद समाप्त हुई।रथ पर बने26किलो के चांदी सिंहासन पर माता विराजमान थीं। इस दौरान भगवा ध्वज लहराते श्रद्धालु देवी देवताओं की झांकी के बीच गाजे बाजे के साथ जय जयकार करते चल रहे थे।जगह जगह पुष्प वर्षा हो रही थी। बताया गया कि प्राच...
नेपाल: वीरगंज बॉर्डर पर दो भारतीय पाए गए कोविड संक्रमित, बॉर्डर पर एलर्ट के बीच वीरगंज हेल्थ डेस्क सक्रिय!

नेपाल: वीरगंज बॉर्डर पर दो भारतीय पाए गए कोविड संक्रमित, बॉर्डर पर एलर्ट के बीच वीरगंज हेल्थ डेस्क सक्रिय!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के वीरगंज बॉर्डर पर दो कोविड संक्रमित भारतीय नागरिकों के मिलने के बाद बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। दोनों संक्रमित व्यक्ति नेपाल जा रहे थे, जब शंकराचार्य गेट पर वीरगंज कोविड हेल्थ डेस्क पर उनकी जांच हुई,तब इनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।बताया गया है कि नेपाल में नए कोविड संक्रमितों की संख्या 180 से ज्यादा हो गई है, और हाल ही में विराटनगर के एक अस्पताल में एक 29 वर्षीय महिला की कोविड संक्रमण से मौत हो गई थी। नेपाल में कोविड की स्थिति नेपाल में कोविड के नए वेरिएंट के संक्रमित मिलने की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया है और पूरे नेपाल-भारत सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। वीरगंज बॉर्डर पर हेल्थ डेस्क सक्रिय कर दिया गया है ताकि आगे और मामलों का पता लगाया जा सके¹। भारत में कोविड की स्थिति भारत में...
रक्सौल बॉर्डर पर मिले हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करने के दौरान धमाके से दहला इलाका, मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित!

रक्सौल बॉर्डर पर मिले हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करने के दौरान धमाके से दहला इलाका, मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*रक्सौल बॉर्डर पर बम मिलने के बाद इंडो नेपाल बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा *और भी बम होने की आशंका में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रक्सौल ।(Vor desk)। इंडो नेपाल बोर्डर स्थित मैत्री पुल के नीचे सरिसवा नदी तट पर मिले जिंदा हैंड ग्रेनेड बम को एसएसबी और बिहार के पुलिस के बम डिस्पोजल दस्ते ने संयुक्त रूप से नष्ट कर दिया है।इस अभियान में मुजफ्फरपुर से आई टीम के साथ ही एसएसबी और पुलिस सहित अन्य सुरक्षा निकाय के अधिकारी मौजूद रहे ।बम डिस्पोज के दौरान इतना तेज धमाका हुआ, कि इलाका दहल गया।इससे साफ हो गया है यह हैंड ग्रेनेड शक्तिशाली जिन्दा बम था और कोई बॉर्डर पर कोई बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना थी,जिसकी जांच चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक,मैत्री पुल से बम को हटा कर एयरपोर्ट ले जाया गया।वहां कड़ी सुरक्षा के बीच गढ़ा खोद कर बालू के बोरा की चारदिवारी बना कर बम को रखा गया।उपरांत,करीब 30...
गहवा माई मंदिर के 13वे वार्षिकोत्सव पर 27जून को आयोजित होगी भव्य रथ यात्रा,मुख्य मंत्री सतीश कुमार सिंह ने भी लिया है जायजा!

गहवा माई मंदिर के 13वे वार्षिकोत्सव पर 27जून को आयोजित होगी भव्य रथ यात्रा,मुख्य मंत्री सतीश कुमार सिंह ने भी लिया है जायजा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल में शक्ति पीठ की मान्यता रखने वाले प्रसिद्ध गहवा माई मंदिर के 13वें वार्षिकोत्सव पर 27 जून को भव्य रथ यात्रा का आयोजन होगा। इस अवसर पर चंदन की लकड़ी से बना रथ और 60 लाख की लागत से बना चांदी का सिंहासन आकर्षण का केंद्र होगा,जिसमे गहवा माता की सवारी मिलेगी। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में नेपाल और भारत के सीमा क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होंगे। इस आयोजन के मद्देनजर मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने बीते दिनों मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और तैयारी का जायजा लिया। वहीं,श्री गहवा माई रथ यात्रा समिति की बैठक हुई,जिसमे तैयारी की समीक्षा की गई और आयोजन को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन समिति के मुताबिक,28 जून को भव्य भंडारा भी आयोजित होगी।पूरे कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। समिति के अध्यक्ष श्याम पोखरेल और अन्य सदस्यों ने आयोजन को स...
जिंदा हैंड ग्रेनेड से खेल रहे थे बच्चे,एसएसबी का ‘एक्शन’ शुरू होते ही रक्सौल बॉर्डर पर मचा हड़कंप!

जिंदा हैंड ग्रेनेड से खेल रहे थे बच्चे,एसएसबी का ‘एक्शन’ शुरू होते ही रक्सौल बॉर्डर पर मचा हड़कंप!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। इंडो नेपाल बॉर्डर अंतर्गत रक्सौल के सरिसवा नदी पर बने मैत्री पुल के पास बुधवार को हैंड ग्रेनेड बम मिलने के बाद सीमा की सुरक्षा और संवेदनशीलता का मामला गहरा गया।रक्सौल नेपाल का प्रमुख प्रवेश द्वार है,जहां यह बम मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।जहां यह बम मिला ,वह लैंड कस्टम से जुड़ा एरिया है।मैत्री पुल पर जहां एसएसबी की टीम चौकसी में बैठती है,ठीक उसी के नीचे नदी क्षेत्र से बम मिलना आशंकाएं उत्पन्न कर रही है।यह जांच जारी है कि हैंड ग्रेनेड किस देश में बना है।कैसे और किसके द्वारा बॉर्डर तक आया और इसे लाने का मकसद क्या था।देश की सुरक्षा नजरों से देखें तो यह गंभीर मामला है और यह समझा जा सकता है कि निशाने पर सुरक्षा एजेंसियां थीं।सीमा पर कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने का मकसद हो सकता है।वैसे भी,ऑपरेशन सिंदूर के बाद से राष्ट्रीय सुरक्षा संवेदनशीलता काफी बढ़ी हुई है। बच्चो...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!