लोक आस्था के महापर्व छठ पर मिलेगी निर्बाध बिजली, रक्सौल विद्युत विभाग ने कसी कमर,हेल्प डेस्क नंबर जारी!
कंट्रोल रूम स्थापित, 24x7 मॉनिटरिंग; सुरक्षा के लिए घाटों पर विशेष व्यवस्था
रक्सौल।(Vor desk)।लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर रक्सौल विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। पर्व के दौरान किसी भी व्यवधान से बचने और उपभोक्ताओं को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए डिविजन स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां से विद्युत आपूर्ति की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी।
कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने सभी उपभोक्ताओं को छठ पर्व के दौरान विद्युत संबंधी किसी भी समस्या या सहयोग के लिए सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क करने की जानकारी दी है।
सहायता और मॉनिटरिंग के लिए पुख्ता तैयारी
विभाग ने त्योहारों के दौरान बिजली की मांग बढ़ने के बावजूद कोई कटौती न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।
* 24x7 हेल्पलाइन: उपभोक्ता ...









