तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के विरुद्ध जांच और करवाई की मांग तेज, बिहार सरकार को पत्र भेज कर सामाजिक कार्यकर्ता नुरुल्लाह खान ने की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग!
रक्सौल।(Vor desk)। नगर विकास विभाग द्वारा रक्सौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद धुरपति देवी को पद मुक्त करने का आदेश जारी होने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।इस मामले में विवादों में रहे तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव एवं तत्कालीन स्टैंडिंग कमेटी सदस्यों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर करवाई की मांग तेज हो गई है।इसको ले कर नगर परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हो अभियान चलाने वाले समाजिक कार्यकर्ता नुरुल्लाह खान ने बिहार सरकार और नगर विकास विभाग को लिखित शिकायत कर पूरे मामले में तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के भूमिका और कार्यों की जांच के साथ ही तत्कालीन स्टैंडिंग कमेटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की मांग की है।वहीं, नुरुल्लाह खान ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि यदि बिहार सरकार इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच और करवाई नहीं करती ...









