रक्सौल में विशालकाय अजगर को देख कर मची अफरा तफरी,वन विभाग की जगह नगर परिषद का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ फेल, नहर में गायब हो गया खतरनाक अजगर!
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार नेपाल सीमावर्ती रक्सौल में घोड़ासहन नहर के किनारे एक पेड़ पर मंगलवार को विशाल अजगर देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।यह घटना रक्सौल के कोइरियाटोला नहर चौक पर हुई।वन विभाग को सूचना दी गई,लेकिन,वह नहीं पहुंच सकी। जिससे यह पता नहीं चल सका कि वास्तव में वह अजगर ही है या कोई दूसरा सर्प।यह कौतूहल बन गया कि आखिर अजगर पेड़ पर कैसे जा पहुंचा।इस मामले में हो हल्ला नहीं होता और लापरवाही कायम रहती तो कई जाने जा सकती थी।यह अजगर करीब100केजी और 20फिट लंबा था।
रेस्क्यू ऑपरेशन और घटना का विवरणस्थानीय लोगों ने अजगर को एक पेड़ पर लिपटा हुआ देखा, जिसके बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई। पेड़ के नीचे चाय दुकानदार ने पहले देखा,उसके बाद भीड़ लग गई।लोग खतरों के बीच भी फोटो खींचने में जुट गए।प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि अजगर वाल्मीकि नगर के जंगलों से नहर के ...









