रामगढ़वा सीएसपी लूट कांड का24घंटे के भीतर खुलासा,लूटी गई रकम और आर्म्स के साथ दो लूटेरे गिरफ्तार!
रक्सौल ।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक सुनील कुमार से स्थानीय एसबीआई ब्रांच से रकम निकासी कर अपने घर पखनहीया लौटते वक्त हुई लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि बीते शुक्रवार शाम एक सीएसपी संचालक बैंक से रुपये लेकर लौट रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उससे मुसहरी गांव के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान सूचना मिली कि लुटेरे ईख के खेत में छिपे हुए हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 500 मीटर के दायरे में घेराबंदी की और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। हालाकि,इस दौरान अपराधियों ने अपने बचाव में फायरिंग भी की थी।
घटनास्थल...









