52 वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये स्वतंत्र भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री!
रक्सौल।(vor desk )। शुक्रवार को शहर के संत जोसेफ विद्यालय में स्वतंत्र भारत के दुसरे प्रधानमंत्री सह भारत-रत्न लालबहादुर शास्त्री की 52 वीं पुण्यतिथि पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह गोपालगंज प्रभारी प्रो.अखिलेश दयाल व विद्यालय के संचालक अमरुल हक ने संयुक्त रुप से लालबहादुर शास्त्री के तस्वीर पर पुष्पार्पण किया ।प्रदेश महासचिव सह प्रभारी ने महान विभूति सच्चे गांधीवादी शास्त्री के विचारो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरित क्रांति किसान एवं जवानो की सबलता इनके कार्यकाल मे हुआ।जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करने का काम पूर्व प्रधानमंत्री ने किया ।भारतीय स्वतंत्रा संग्राम की लङाई में भूमिका इनकी सराहनीय रही 1921 के असहयोग आन्दोलन में जेल भी गये ।महात्मा गांधी के साथ दांडी यात्रा,भारत छोङो आन्दोलन में अहम भूमिका निभायी।स्वतंत्रा आन्दोलन में लोगो का आहृवान करते हुए मरो नही मारो का नारा द...








