भाजयुमो की बैठक में कमल क्लब के गठन पर हुई चर्चा!
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा की सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के नए मंडल अध्यक्षों की बैठक गुरुवार को जिला अध्यक्ष प्रोफेसर मनीष दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें कमल क्लब के गठन व 31 मई 2020 को होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात पर विस्तृत चर्चा की गई ।सभी नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष का स्वागत इंजीनियर प्रवीर रंजन ने किया ।मौके पर जिला अध्यक्ष प्रोफेसर मनीष दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में देश और समाज को आवश्यकता को देखते हुए युवकों की भूमिका बढ़ जाती है।युवा मोर्चा ने सदैव देश की चुनौतियों को स्वीकार किया है और युवकों को देश के लिए त्याग एवं समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। प्रोफेसर दुबे ने सभी नए मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में हमारी भूमिका अति महत्वपूर्ण होने वाली है ।देश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटे विश्व के लोकप्रिय प्रधानमंत्...









