9 बच्चों के मौत के बाद सिविल सर्जन डॉ0 रिजवान अंसारी पहुंचे रक्सौल,हुई समीक्षा बैठक!
एसडीओ अमित ने कहा सरिसवा नदी जल की होगी जांच,कूड़ा जलानेवालों पर होगी कार्रवाई
समाजिक संगठनों के साथ हुई बैठक,स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को दिया गया प्रशिक्षण
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में हाल के दिनों में अज्ञात बीमारी से लगातार हो रही मौत को ले कर स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।इसको ले कर पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन डॉ0 रिजवान अहमद मंगलवार को रक्सौल पहुँचे।यहाँ उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अब तक हुए 9 बच्चे की मौत के मामलों की समीक्षा की।सभी बच्चों के मौत से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।जिसमे मुहल्ला की स्थिति,आर्थिक स्थिति,रहन सहन,खान पान,चिकित्सकीय सुविधा की स्थिति,प्रसव के स्थान,बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति जैसे विषय शामिल थे।इस दौरान सिवल सर्जन डॉ रिजवान व यूनिसेफ के एसआरसी निशात अहमद के साथ ही एसएमसी डॉ0 धर्मेंद्र कुमार ने रक्सौल प्राथमिक...









