रक्सौल में सत्य-अहिंसा का संदेश देने निकली राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की झांकी, स्कूलों में मनाया गया गांधी जयंती!
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल अनुमण्डल भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती धूम धाम से मनाई गई।और उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।विबिन्न सरकारी व निजी स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता गांधी के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया गया।
रक्सौल के न्यू पशुपति इंग्लिश स्कुल द्वारा गांधी झांकी का आयोजन किया गया।जिसमे सैकड़ो बच्चे शामिल थे।इसमे गांधी की भूमिका में अनिकेत व अंश थे।यह झांकी पूरे नगर की परिक्रमा की और उनके सत्य ,अहिंसा समेत पर्यावरण संरक्षण,नशा मुक्ति आदि के सन्देश दिये।वहीं,ड्राइंग व हैंडराइटिंग प्रतियोगिता भी हुई।जिसमे हैंडराइटिंग प्रतियोगिता में गुनगुन को प्रथम, सिद्धि को द्वितीय व नैंसी को तृतीय तथा ड्राइंग प्रतियोगिता में सागर को प्रथम, नेहा को द्वितीय व तनु को तृतीय पुरस्कार मिला।स्कूल के प्रचार्य रविन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस का...









