Tuesday, June 23

रक्सौल आसपास

बकरी चराने को ले कर आदापुर के बरवाडीह गावँ में हुई हिंसक झड़प में वृद्धा की मौत!

बकरी चराने को ले कर आदापुर के बरवाडीह गावँ में हुई हिंसक झड़प में वृद्धा की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर। ( vor desk )।स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवाडीह-पोखरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बकरी चराने के बहाने हुई हिंसक झड़प में एक 60 वर्षीया वृद्ध महिला की मौत हो गयी है। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,घर के समीप रास्ते को लेकर बरवाडीह गांव निवासी श्री लाल यादव व उपेंद्र यादव तथा सिकिल यादव के बीच वर्षो से विवाद चल रहा था। इसी बीच बुधवार की सुबह करीब दस बजे बकरी चराने को लेकर उभय पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। आरोप है कि मारपीट के दौरान झड़प छुड़ाने गई श्रीलाल यादव की वृद्ध माता 70 वर्षिय अवंतिका देवी को मारपीट कर द्वितीय पक्ष ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिसकी तत्क्षण घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आदापुर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए म...
मृतक प्रवासी मजदूर के घर पहुंच कर डीएम ने आश्रित परिवार को प्रदान किया 1 लाख रुपये का चेक!

मृतक प्रवासी मजदूर के घर पहुंच कर डीएम ने आश्रित परिवार को प्रदान किया 1 लाख रुपये का चेक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।दिल्ली से आ रहे प्रवासी मजदूर की दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने आश्रित परिवार के घर पर पहुँचकर 1 लाख का चेक प्रदान किया है। उक्त चेक मृतक की पत्नी सहिदन खातून को दिया गया। बताया गया कि दिल्ली से घर साइकल से आते समय लखनऊ में कार ठोकर से उक्त मजदूर की मौत 9 मई 2020 को हो गई थी। मृतक सगीर अंसारी( 28 ) पलनवा थाना क्षेत्र के जैतापुर पंचायत के डैनिया टोला का निवासी था।वह दिल्ली में सिलाई कटाई का काम करता था।मृतक को दो पुत्र एक पुत्री है। डीएम ने बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना 2008 के अन्तर्गत 1 लाख रुपया की अनुदान राशि का चेक उनके आवास पर जाकर दिया।साथ ही परिजनों को सांत्वना भी दिया।इस मौके पर जिले के श्रम अधीक्षक राकेश रंजन,रामगढ़वा बीडीओ राकेश कुमार सिंह, सिंह, सीओ उमेश कुमार, रामगढ़वा थाना थानाध्यक्ष संजय कु...
20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज आत्मनिर्भर भारत के लिए मिल का पत्थर साबित होगा:मनीष दुबे

20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज आत्मनिर्भर भारत के लिए मिल का पत्थर साबित होगा:मनीष दुबे

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोर करुणा कोरोना महामारी को देखते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज की घोषणा करना ऐतिहासिक अभूतपूर्व एवं स्वागत योग्य है। इन पैसों से भारतवर्ष का बहुमुखी विकास होगा इस बड़े पैकेज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीमांचल क्षेत्र की जनता की ओर से बहुत सारा आभार एवं अभिनंदन है। श्री दुबे ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर के सभी लक्ष्यों को हासिल करते हुए विश्व गुरु का खिताब हासिल करेगा।यह आर्थिक पैकेज श्रमिकों के लिए है, मजदूरों के लिए है, मध्यम वर्ग के लिए है ,जो,मिल का पत्थर साबित होगा।यह आर्थिक पैकेज किसानों की आर्थिक स्थिति को क...
जनाधिकार पार्टी(लोकतांत्रिक ) ने की अप्रवासी मजदूरों को अविलम्ब बुलाने व राज्य में  उन्हें रोजगार मुहैय्या की मांग!

जनाधिकार पार्टी(लोकतांत्रिक ) ने की अप्रवासी मजदूरों को अविलम्ब बुलाने व राज्य में उन्हें रोजगार मुहैय्या की मांग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।जन अधिकार पार्टी (लोक तांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के आह्वान पर "बिहार मजदूर संघर्ष मार्च" कार्यक्रम के बाद सांकेतिक विरोध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लॉक डाउन में जन अधिकार पार्टी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रक्सौल में आयोजित विरोध कार्यक्रम में सरकार के रवैये के प्रति विरोध करते हुए नाराजगी प्रकट की गई।साथ ही बिहार में मजदूरों-कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की जोरदार मांग की गई। इस दौरान जन अधिकार पार्टी के रक्सौल विधान सभा प्रभारी कृष्णा प्रसाद उर्फ नेता जी ने कहा कि मजदूरों द्वारा लगातार सैकड़ो किलोमीटर पैदल चलना,भुखमरी की समस्या उत्पन्न होना भयावह स्थिति को दर्शाता हैं।ऐसे में राज्य सरकार को मजदूरों के पीड़ा को ध्यान में रखकर देश के विभिन्न प्रदेशो में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस बुलाने के लिए फ्री ट्रेन चलाना चाहिए।जगह जगह शिविर लगा कर उ...
नेपाल में 5.3  मैग्नीट्यूड के भूकम्प का झटका,बिहार -नेपाल सीमा क्षेत्र में भी सहमे लोग!

नेपाल में 5.3 मैग्नीट्यूड के भूकम्प का झटका,बिहार -नेपाल सीमा क्षेत्र में भी सहमे लोग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज।( vor desk )।नेपाल में बीती रात्रि भूकम्प के झटके से लोग सहम गए।राष्ट्रीय भूकम्प मापन केन्द्र के मुताबिक,मंगलबार की रात 11 बज कर 53 मिनट (नेपाली समय) पर यह भूकम्प का झटका महसूस हुआ।दोलखा का जुगुल इसका केन्द्र विन्दु था।केंद्र के मुताबिक,रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 आंकी गई। इसे भूकम्प का पराकम्पन बताया गया।सूत्रों ने बताया कि भूकम्प के झटके को राजधानी काठमांडु व आस पास के जिलों समेत बीरगंज व कलैया आदि नेपाली क्षेत्रों के साथ ही बिहार नेपाल सीमाई इलाके तक महसूस किया गया ।कई लोग जग गए।एक दूसरे से फोन कर हाल चाल जाना।इसे लोगों ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।रक्सौल के धुरुव प्रसाद कुशवाहा व नुरुल्लाह खान ने भी बताया कि रक्सौल में यह झटका महसूस हुआ। हालांकि,फलवक्त किसी जान माल के क्षति की सूचना नही मिली है। ...
भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के सांगठनिक जिला  रक्सौल इकाई के जिलाध्यक्ष बने अरविंद सिंह!

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिलाध्यक्ष बने अरविंद सिंह!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के द्वारा सभी कमेटियों की घोषणा की जा रही है।उसी दौरान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल के द्वारा पूरे बिहार के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई। इस सूची में सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा के पद पर फिर से दोबारा अरविंद कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है। ज्ञातव्य हो कि अरविंद कुमार सिंह इसके पहले भी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष का पद और दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। उनके चयन से भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला रक्सौल में हर्ष का माहौल है। उनको बधाई देने वाले में संगठन जिला रक्सौल के जिलाध्यक्ष वरुण सिंह ने कहा कि अरविंद कुमार सिंह के कार्यों को देखते हुए फिर से पार्टी ने दोबारा इनको यह पद दिया है। शुभकामना देते हुए भारतीय जनता पार्टी ब...
आम जनता के साथ साथ सरकारी कर्मचारियों मे भी सरकार के प्रति अविश्वास की भावना : रामबाबू यादव

आम जनता के साथ साथ सरकारी कर्मचारियों मे भी सरकार के प्रति अविश्वास की भावना : रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता राम बाबू यादव ने कहा है कि सरकार लाक डाउन की अवधि बढ़ाती रही है। जिससे आम लोगों के साथ साथ सरकारी कर्मचारियो में भी क्षुब्धता दिख रही है।यदि राहत के उपाय नही किये गए,तो स्थिति गम्भीर हो सकती है।कोरोना से ज्यादा भूख और अन्य बीमारी से मौत हो जाएगी। उन्होंने क्षेत्रीय सांसद और विधायक पर जम कर हमला बोलते हुए कहा कि झूठ और झांसे की दुकानदारी ज्यादा दिन नही चलने वाली।पहले क्षेत्र के मजदूर -गरीब की चिंता करनी चाहिए।अब तक विकास की जगह केवल विनाश किया है।अब जले पर नमक छिड़क रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने शुरू मे 21दिन के लिये समय मांग था ।पुरे हिन्दुस्तान की जानता ने साथ दिया था ।अब डेढ़ महीने हो गए। फिर अवधि बढाया जा रहा है।यदि सरकारी तंत्र सफल रहता,तो इसकी जरूरत नही रहती।लेकिन,सरकार अपनी विफलता आम जनता पर...
लॉक डाउन में रक्सौल में हुई दिन दहाड़े चाकूबाजी,एक युवक गम्भीर जख्मी!

लॉक डाउन में रक्सौल में हुई दिन दहाड़े चाकूबाजी,एक युवक गम्भीर जख्मी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।लॉक डाउन में शहर में हुई चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई।सोमवार को शहर के आश्रम रोड में दिन दहाड़े एक युवक को चाकू मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय डंकन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां ऑपरेशन के बाद युवक खतरे से बाहर है। बताया गया है कि जख्मी युवक रक्सौल के वार्ड संख्या 9 निवासी मो0 युसुफ के पुत्र मो. फैयाज के रूप में की गई है। बताया गया है कि चाकू पेट के बाएं बगल में लगी है। सूत्रों के मुताबिक,फैयाज बीरगंज में नौकरी करता है।लॉक डाउन में घरों से निकलना मना है।लेकिन,किसी काम से फैयाज बाजार आया था।लौटते वक्त करीब 12 बजे चाकू मार दी गई। पुलिस को दिए गए बयान के आधार पर जांच व दो आरोपी दीपक और सनोज नामक युवकों की तलाश जारी की गई। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मौजे निवासी दीपक कुमार को हिरासत में ले जांच व कार्रवाई को आगे बढ़ाया है।हालाकि...
क्वरेंटाइन सेंटर पर कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर 21 दिन के लिए किया जाएगा होम क्वरेंटाइन !

क्वरेंटाइन सेंटर पर कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर 21 दिन के लिए किया जाएगा होम क्वरेंटाइन !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला डॉ0 रिजवान ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया है की बाहर से आये हुए व्यक्तियों का सेम्पल लेना अतिआवश्यक समझते हुए निर्देशो का पालन करें। साथ ही प्रतिदिन सुबह 7 बजे एक मेडिकल टीम प्रशासन द्वारा संचालित कोरेनटाइन सेंटर में रह रहे व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों को तुरंत स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कोरोना सेंटर में भर्ती करना सुनिश्चित करें। इनके सेंपल जाँच हेतु डॉ रंजीत कुमार (संचारी रोग पदाधिकारी) को प्रतिदिन पूर्वाह्न लिखित रूप में 9 बजे तक सूचित करें। डॉ रिजवान के निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कोरेनटाइन सेंटर में आवासित सभी व्यक्तियों का सेंपल लेना आवश्यक है और प्रशासन द्वारा संचालित कोरेनटाइन सेंटर में रह रहे व्यक्तियों...
कोरोना आपदा राहत केंद्र में रह रहे लोगों के लिए भाजपा ने उपलब्ध कराया आवश्यक दवाएँ!

कोरोना आपदा राहत केंद्र में रह रहे लोगों के लिए भाजपा ने उपलब्ध कराया आवश्यक दवाएँ!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सोमवार को रक्सौल के हाई स्कूल में बने कोरोना आपदा राहत केंद्र में रह रहे लोगो को अनिवार्य दवाओं का किट उपलब्ध कराया गया। भाजपा नेता ई० प्रवीर रंजन ने बताया कि कोरोना की इस भीषण महामारी से बचाव हेतु अनिवार्य दवा उपलब्ध कराई गई।जिसमे बुखार, सर्दी खांसी, एसिडिटी, पेट दर्द, सर दर्द आदि बीमारियों की दवा आपदा राहत केंद्र स्थित हेल्प डेस्क में प्रदान किया गया है जो वहां रह रहे लोगो को जरूरत के अनुसार दिया जाएगा।अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िला अध्यक्ष समसुद्दीन आलम ने कहा कि कोरोना से बचाव में समाज के सभी वर्गों को साथ आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए व इससे बचाव का हर रास्ता अपनाना चाहिए।। भाजपा नेता राजन गुप्ता ने बताया कि आपदा राहत केंद्र में रह रहे लोगो में अधिकतर पड़ोसी देश नेपाल के नागरिक हैं जिनके पास न तो पैसा है और न ही कोई जानकारी।ऐसे म...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!