Friday, March 13

रक्सौल आसपास

बॉर्डर के पंचायतों में जागरूकता अभियान ,विदेश से लौटने वालों की सूचना देने की अपील!

बॉर्डर के पंचायतों में जागरूकता अभियान ,विदेश से लौटने वालों की सूचना देने की अपील!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। लॉक डाउन व इंडो-नेपाल बोर्डर सील होने के क्रम में सीमा पार से चोरी छुपे हो रही आवाजाही की सूचना पर बिहार सरकार सख्त हो गई है।और इसे रोकने के साथ चोरी छिपे आने जाने वाले लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।पिछले दिनों डीएम कपिल शीर्षत अशोक व एसपी नवीन चन्द्र झा ने नेपाल से रक्सौल बॉर्डर पहुचे भारतीय नागरिकों को इंट्री देने से मना कर दिया था।साथ ही बॉर्डर पर कड़ी चौकसी के निर्देश दिए थे।इसके बाद रक्सौल अनुमंडल से लगे रक्सौल, आदापुर व छौड़ादानों सीमा पर सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है।साथ ही सीमावर्ती गावँ-पँचायत में जन प्रतिनिधियों के साथ एसएसबी व पुलिस प्रशासन कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक कर रही है,वहीं,विदेश या अन्य प्रदेश से आने वाले लोगों की सूचना देने तथा सीमा पार आवाजाही पर नियंत्रण के लिए भी लोगों को भी निर्देशित कर रही है।इसी क्रम में बुधवार को आदापुर प्रखण...
आदापुर में नेवी मर्चेंट ऑफिसर के घर से लॉक डाउन के दौरान 17 लाख की चोरी ,मचा हड़कंम्प!

आदापुर में नेवी मर्चेंट ऑफिसर के घर से लॉक डाउन के दौरान 17 लाख की चोरी ,मचा हड़कंम्प!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
आदापुर।( vor desk)।लॉक डाउन के बीच पुलिस सक्रियता के बावजूद चोर गिरोह ने 17 लाख की सम्पति उड़ा ली।मामला आदापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कनुनिया गांव की है।अज्ञात चोरों के समूह ने आभूषण वस्त्र,नकदी सहित करीब सत्रह लाख रुपये की सम्पति चोरी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक,चोर गिरोह ने लॉक डाउन के दौरान मोतिहारी फंसे मर्चेंट नेवी में कार्यरत चीफ ऑफिसर के घर के मेन गेट को काट कर इस भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। चोरी की इस वारदात की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना को ले कर पीड़ित योगेंद्र गिरी ने स्थानीय पुलिस को आवेदन पत्र देकर खुलासा किया है कि वे गत 20 मार्च को अपने मोतिहारी स्थित घर पर होली में आये।फिर अपने पुत्र से मिलने गए थे।वहां से 25 मार्च को वापस घर आना था।इसी दरम्यान कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लॉक डाउन घोषित कर दिया गया।जिसकी वजह से वे वापस घर...
दिल्ली से लौटे तब्लीगी जमात के 20 नेपाली की हुई पहचान,नेपाल में हड़कंम्प!

दिल्ली से लौटे तब्लीगी जमात के 20 नेपाली की हुई पहचान,नेपाल में हड़कंम्प!

खास खबर, नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
सप्तरी जिला पुलिस ने बिहार से घुसे 6 जमातियों को लिया हिरासत में रक्सौल।( vor desk )।दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज़ से लौटे नेपाल के नागरिकों की पहचान के लिए गृह मंत्रालय के निर्देश पर अभियान छेड़ दिया गया है।इस जमात के 90 लोगों में कोरोना वायरस पीजिटिव होने की सूचना से नेपाल सरकार के हाथ पॉव फूल गए हैं ।इस मामले को ले कर नेपाल के सप्तरी जिला प्रशासन ने छह लोगों को नियंत्रण में ले कर मेडिकल जांच व क्वरेंटाइन की प्रक्रिया शुरू की है।इधर,तब्लीगी जमात से लौटे नेपाल के 20 लोगों की पहचान कर ली गई है।इनमें से 16 पूर्वी चंपारण से लगे नेपाल सीमावर्ती जिलों के हैं जबकि उसके पास के जिले के अन्य लोग इस धार्मिक सभा में शामिल होने गए थे।उनकी सूची भी जुटाई जा रही है। इधर,रक्सौल समेत सीमाई क्षेत्र से इस मरकज में गए जमात के लोगों को ले कर भी हड़कम्प है।क्योंकि,यदि संक्रमित यहा...
‘लॉक डाउन’ में बीरगंज पुलिस ने सवा चार सौ भारतीय को ‘लॉक अप’ में डाला!

‘लॉक डाउन’ में बीरगंज पुलिस ने सवा चार सौ भारतीय को ‘लॉक अप’ में डाला!

खास खबर, नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
बीरगंज पुलिस के नियंत्रण में भारतीय नागरिक भिजिट मधेश के संयोजक ओम प्रकाश सर्राफ ने बीरगंज प्रशासन से पुछा सवाल -"बचाने के लिए या मारने के लिए पकड़ा?" भारतीय नागरिकों के प्रति दोयम दर्जे के रवैये से सीमा क्षेत्र में है गहरी नाराजगी,उठ रही भारतीय दूतावास से पहल की मांग बीरगंज।( vor desk )।बीरगंज पुलिस ने मंगलवार की रात चलाये गए विशेष अभियान के तहत लॉक डाउन का उल्लंघन के आरोप में करीब सवा चार सौ भारतीय नागरिकों को नियंत्रण में ले लिया है।पुलिस टीम ने पकड़े गए सभी लोगों को बीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैम्पस( कॉलेज ) के महिला छात्रावास के एक कमरे में ठूंस कर बन्द कर दिया।इसकी खबर जब सरेआम हुई,तो,लोग पुलिस के रवैये की आलोचना करने लगे।क्योंकि,पुलिस ने उन्हें कमरे में रख कर ग्रिल पर ताला लगा दिया।उन्हें रात के 12 बजे से दिन के 12 बजे तक भूखा -प्यासा रखा गया।उनके आरजू मिन्नत पर ...
लॉक डाउन में घरों में हुई छठ पूजा,कोरोना वायरस के खात्मे की मांगी गई मन्नत!

लॉक डाउन में घरों में हुई छठ पूजा,कोरोना वायरस के खात्मे की मांगी गई मन्नत!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।"हे छठी माई! कोरोना बीमारी से बचाईं!"व्रतियों ने इस बार छठ पूजा पर यही मन्नत मांगी। इस बार चैती छठ कोरोना के फैलाव व रोग से हो रही मौत को ले कर लॉक डाउन के बीच छठ पूजा घरों पर मनाई गई। लॉक डाउन के कारण घरों पर बने कृत्रिम घाट पर ही अस्चल गामी सूर्य को अर्ध्य दिया गया। यह लॉक डाउन सु स्वास्थ्य के लिए है।इस लिहाज से व्रतियों ने घरों में रह कर पूजा अर्चना की।और कोरोना वायरस से देश दुनिया को मुक्ति व परिवार- समाज के सुस्वास्थ्य की कामना के साथ आराधना की गई। अनेको जगहों पर घर के छत पर पूजा हुई।कुछ जगहों पर वैकल्पिक व्यवस्था हुई।इसी बीच रक्सौल में सड़क पर ही व्रतियों द्वारा पूजा करते देखा गया।काठमांडू-दिल्ली सड़क अंतर्गत रक्सौल के मुख्य पथ पर छठ पूजा हुई।व्रतियों का कहना था कि घाट पर छठ नही होने के कारण घर के दरवाजे पर पूजा करनी पड़ी। बता दे कि हिन्दू नवव...
काठमांडू से लौट रहे रामगढ़वा के दो युवकों की पहाड़ से गिर कर मौत,परिजन रो रो कर बेहाल!

काठमांडू से लौट रहे रामगढ़वा के दो युवकों की पहाड़ से गिर कर मौत,परिजन रो रो कर बेहाल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रामगढ़वा। (vor desk )।कोरोना संक्रमण को लेकर नेपाल में लागू लॉक डाउन को लेकर काठमांडू से अपने घर रामगढ़वा आ रहे दो युवकों की मौत पहाड़ से गिरने के कारण हो गयी। घटना सोमवार की दोपहर तीन बजे की है। उक्त घटना शिव भंजयांग के पास घटी। मृत युवक प्रखंड के शिवनगर पंचायत के इनरवा गाँव निवासी दीनानाथ साह का पुत्र मुकेश कुमार (22वर्ष )तथा बैरिया पंचायत के बैरिया गाँव निवासी स्वर्गीय गणपत महतो का पुत्र संतोष महतो (25वर्ष )है। इस बाबत मृतक मुकेश कुमार के चाचा मौजीलाल प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि मुकेश कुमार व संतोष महतो काठमांडू में रह कर कबाड़ का काम करते थे जिससे उनलोगों के परिवार का भरण पोषण हो रहा था। लेकिन कोरोना संक्रमण को लेकर नेपाल में भी लॉक डाउन लागू हो गया और उसके बाद काठमांडू को खाली कराने का आदेश सरकार द्वारा दिया गया ।जिसके बाद मुकेश व संतोष गाड़ी नही मिलने के कारण सोमवार की सुबह ...
लॉक डाउन में उज्बेकिस्तान की महिला रामगढ़वा में फंसी,मेडिकल टीम ने की जांच!

लॉक डाउन में उज्बेकिस्तान की महिला रामगढ़वा में फंसी,मेडिकल टीम ने की जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रामगढ़वा।(vor desk )।कोरोना संक्रमण के कारण देश लागू लॉकडाउन होने के कारण उज़्बेकिस्तान की महिला रामगढ़वा प्रखंड के नवकठवा गांव में फंस गयी हैऔर उक्त महिला उदय चन्द्र झा के घर पर रह रही है। महिला का नाम मिशिरोया जिलोला खोन पिता बैक्सीटोर क्विजि है। जो फरगोओना उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग रामगढ़वा और प्रखंड प्रशासन के देख रेख में यहाँ चार दिनों से रह रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना महामारी के फैलने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने लड़की का स्क्रीनिंग किया और ब्लड सेम्पल के लिए रक्सौल भेजा गया। उक्त विदेशी लॉकडाउन होने से पहले दिल्ली से हवाई जहाज़ से काठमांडू घूमने आई थी। वापस दिल्ली जाने के लिए 23 मार्च को रक्सौल सत्याग्रह ट्रेन पकड़ने आई लेकिन उस दिन लॉकडाउन के चलते ट्रेन बंद होने के कारण उसे अपने आगे की यात्रा स्थगित करना पड़ा। ग्र...
बॉर्डर पहुँचे भारतीय नागरिकों को नही मिली इंट्री, लेकिन,खेतों से सीमा पार कर घुस गए अपने देश ,देखते रह गए सुरक्षाकर्मी!

बॉर्डर पहुँचे भारतीय नागरिकों को नही मिली इंट्री, लेकिन,खेतों से सीमा पार कर घुस गए अपने देश ,देखते रह गए सुरक्षाकर्मी!

खास खबर, नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
भारतीय दूतावास के सूचना अधिकारी बी सुरेश कुमार ने कड़ी प्रतक्रिया में कहा-नेपाल ने ठीक नही किया!भूकम्प व मधेश आंदोलन में भारत के भरपूर मदद के बावजूद भारतीय नागरिकों के प्रति रवैये से नाराजगी रक्सौल।(vor desk)।नेपाल में लॉक डाउन एक सप्ताह बढ़ाये जाने व सीमा सील होने के कारण नेपाल मुश्किलों में फंसे भारतीय नागरिक नेपाल के विभिन्न शहरों -महानगरो से भाग कर किसी तरह रक्सौल बॉर्डर पर पहुँच गए।रविवार की रात्रि 12 बजे से पहुचने लगे करीब दो हजार से ज्यादा भारतीय कामगार व मजदूरों को इंट्री नही मिली।वे गुहार लगाते रहे कि हमे आने दीजिये,हमारे साथ बच्चे हैं।महिलाएं हैं,हम भूख से मर रहे हैं !लेकिन,उच्चस्तरीय निर्देश पर बॉर्डर पहुँचे डीएम कपिल शीर्षत अशोक व एसपी नवीन चन्द्र झा ने इंट्री नही दी।अपने ही देश मे इंट्री नही मिलने से वे परेशान रहे।अनेको बीरगंज वापस जाने की कोशिश किये।लेकिन,उन्हें नेपाल ...
कोरोना आपदा राहत केंद्र:चार दिन में पहुचे 207 , शिविर में है इक्के दुक्के लोग!

कोरोना आपदा राहत केंद्र:चार दिन में पहुचे 207 , शिविर में है इक्के दुक्के लोग!

खास खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
नेपाल से आये लोगों का नही हुआ जांच व क्वरेंटाइन ,व्यवस्था पर उठ रहे गम्भीर सवाल कुछ लोगों को बस से रवाना किया गया,लेकिन,उठ रहा सवाल शेष आखिर क्यों नही हुआ क्वरेंटाइन रक्सौल।( vor desk )।लॉक डाउन में फंसे लोगों के भोजन व ठहरने के लिए रक्सौल प्रशासन द्वारा शहर के हजारी मल हाई स्कूल में आपदा राहत केंद्र बनाया गया है।अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसमे चार दिनों में मंगलवार के दो पहर तक 207 लोग सूची बद्ध हुए।लेकिन,जब vor team पहुँची, तो पड़ताल में पता लगा कि केंद्र पर सोमवार को करीब पचास लोगों ने भोजन किया है।मंगलवार को बीस पच्चीस।जबकि,शिविर में चार पांच लोग ही दिखे।वह भी भिक्षा मांग कर जीवन यापन करने वाले थे।जो बरामदे में दिखे।यही नही सोशल डिस्टेंस की धज्जियां भी उड़ रही थी। सोमवार को तकरीबन तीस लोग इस केंद्र में आराम करते दिखे थे। जिसमें यूपी के दस बारह लोग थे।जिन्हे...
स्कूली बच्चे घर मे बना रहे विडिओ, कर रहे पढ़ाई, कह रहे-‘मम्मी- पापा घर से बाहर न जाओ’!

स्कूली बच्चे घर मे बना रहे विडिओ, कर रहे पढ़ाई, कह रहे-‘मम्मी- पापा घर से बाहर न जाओ’!

जरा हटके, रक्सौल आसपास
कोरोना वायरस को ले कर रक्सौल के बच्चे भी हैं सतर्क, दूसरों को भी कर रहे हैं जागरूक! रक्सौल।(vor desk )।विश्व महामारी के रूप में फैले कोरोना वायरस को ले कर रक्सौल के बच्चे भी सतर्क हैं।दूसरों को भी जागरूक कर रहे हैं। लॉक डाउन में जब स्कूल बंद हैं।वहीं घर मे बच्चे खुद को करोना वायरस से बचाव के लिए सतर्कता भी बरत रहे हैं।बार बार हाथ धोना,घर से निकलने पर मास्क पहनना ,सोशल डिस्टेंस बना कर रखना जैसे कोरोना गाइड लाइन को फॉलो कर रहे हैं।यही नही मम्मी -पापा को भी कह रहे हैं-जरूरत नही है तो घर से बाहर नही जाओ! https://youtu.be/kAlRNQ_1poI आश्रम रोड निवासी अभिनव राज कोरोना के बारे में और उससे सतर्कता के उपाय बताते हैं।और गाना भी सुनाते हैं-'कोरोना से बचना है,कोरोना को भगाना है।' तो,रक्सौल के कॉलेज रोड की दो बहन अनन्या श्रीवास्तव व प्रिंसिका श्रीवास्तव ने पैरोडी के माध्यम स...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!