नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तीन भारतीय नागरिकों में कोविड-19 की पुष्टि,बीरगंज में हड़कम्प,छपकैयाँ इलाका सील!
नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 12,कॉन्टेक्ट हिस्ट्री के आधार पर शुरू हई जांच पड़तालतीनो संक्रमित भारतीय नागरिक हैं मुस्लिम धर्म प्रचारक,15 अप्रैल को वापसी का बना रखा है रेल टिकटकोरोना की पुष्टि के बाद छपकैयाँ को किया गया सील,बीरगंज के विभिन्न वार्ड में लगा नो इंट्री का बोर्ड
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के स्वास्थ्य एवं जन संख्या मन्त्रालय ने बीरगंज स्थित नारायणी हॉस्पिटल के आइसोलटेड वार्ड में भर्ती तीन भारतीय नागरिकों में कोविड 19 की पुष्टि कर दी है।इसमे दो यूपी व एक दिल्ली के बताए गए हैं। तीनो मुस्लिम धर्म प्रचारक हैं।रविवार को प्रेस ब्रीफिंग में इसकी पुष्टि मन्त्रालय के प्रवक्ता विकास देवकोटा ने की है।उन्होंने बताया कि कॉन्टेक्ट हिस्ट्री के आधार पर जांच -पड़ताल शुरू कर दी गई है।बता दे कि शुक्रवार की शाम इन्हें पुलिस ने बीरगंज के छपकैया स्थित मस्जिद से नियंत्रण में ले कर हॉस्...









