दीप जला कर मनाई गई बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर की 129वीं जयंती!
डॉ अम्बेडकर की तस्वीर के आगे कैंडिल जलाते अम्बेडकर ज्ञान मंच के कार्यकर्ता
रक्सौल।( vor desk )।प्रखण्ड व नगर क्षेत्र में मंगलवार की रात जश्ने दीवाली की तरह रहा।इस मौके पर अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनैतिक दलों के सदस्यों ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के मौके पर अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा कोरोना वारियर्स के हौसला अफजाई के लिए घरों व छतों पर दीये व मोमबत्तियां भी जलाई गई।
साथ ही विभिन्न पकवानों का रसावदान किया।काफी हर्ष के साथ बाबा साहेब की जयंती को विश्व ज्ञान दिवस सह संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
प्रखण्ड के लक्ष्मनवा,पलनवा,नगर क्षेत्र,रेलवे कॉलोनी,अम्बेडकर नगर,गम्हरिया,रतनपुर,सहदेवा, बहुआरवा,लक्ष्मीपुर,कौड़िहार,डुमरिया,पनटोका,हरैया,धनगढ़वा आदि गां...









