कोटा से रक्सौल पहुंचा छात्रों का जत्था,रक्सौल प्रशासन के देख -रेख में मेडिकल जांच!
कोटा से छात्रों का जत्था पहुँचा रक्सौल, एसडीएम ने लिया जायजा
रक्सौल।( vor desk )।कोटा से छात्रों को लेकर चली स्पेशल ट्रेन सुबह पांच बजे बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर पहुँची। जहाँ डीएम कपिल शीर्षत अशोक व एसपी नबीन चन्द्र झा ने खुद आगवानी व मोनिटरिंग की।उन्होंने छात्रों को फूल दे कर स्वागत किया।अधिकारीगण ट्रेन पहुंचने पर तालियों से स्वागत करते दिखे।साथ ही नाश्ता का पैकेट दिया।बताया गया कि कुल 1265 छात्र पहुँचे जो चम्पारण व गोपालगंज के हैं।
सूत्रों ने बताया कि छात्रों का स्क्रीनिंग कर उनके बारे में जानकारी लेने के बाद छात्रों के समूह को संबंधित अनुमंडल में भेजा गया। इसी कड़ी में रक्सौल अनुमंडल में छात्रों को लेकर 1 बस पहुँची और बताया गया कि 2-3 बस आने वाली है। इस दौरान अनुमंडल परिसर में एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में सभी छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत परिसर में बने स...








