Tuesday, September 8

रक्सौल आसपास

अन्नदाता किसानों के साथ अन्याय व भेदभाव पर चुप नही बैठेगी कांग्रेस: रामबाबू यादव

अन्नदाता किसानों के साथ अन्याय व भेदभाव पर चुप नही बैठेगी कांग्रेस: रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।प्रधानमंत्री जी आप देश के अन्नदाताओं के साथ अब भेद भाव करना बन्द करिये और किसान हित में फैसला लीजिए। किसान आत्महत्या कर रहे हैं आप उनकी सुध नही ले रहे हैं। जो किसान पूरे देश का पेट भरता है आज आपकी निकम्मी सरकार उसी किसान की अनदेखी कर रही है इस बार बिहार से आपका सूपड़ा यहीं किसान साफ करेंगे। उक्त बातें काँग्रेस विधानभा के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने हरैया,एकडेरवा, पनटोका,हाजमा टोला,चिकनी आदि गांवों के भ्रमण के दौरान किसानों से बात करते हुए कहा। साथ उन्होंने आगे कहा कि 1970 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 76 रुपये प्रति क्विंटल था. 2015 में वो बढ़ कर 1450 रुपये प्रति क्विंटल है. यदि 1970 से 2015 तक इसमें 20 गुना बढ़ोतरी हुई है.सरकारी कर्मचारी की सैलरी और डीए मिलाकर 1970 से 2015 तक उनकी आय में 120 से 150 गुना बढ़ोतरी हुई है. इसी दौरान कॉलेज और यूनिवर्सि...
ई0 जितेंद्र बने पूर्व-मध्य रेल धनबाद के उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य

ई0 जितेंद्र बने पूर्व-मध्य रेल धनबाद के उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ई0 जितेंद्र कुमार को पूर्व मध्य रेल धनबाद का विशेष हित कोटे से उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। अपने पत्रांक 2020/तंग-1/29/ECR/01 दिनांक 19.6 .20 के अनुसार 1 जनवरी 2020 से 21 दिसंबर 2021 तक रेल का सलाहकार नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन पर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष जिला, प्रवक्ता सांसद प्रतिनिधि राज किशोर राय भगत ,संजय पटेल ,राकेश वर्मा, बच्चा कुशवाहा, ब्रज किशोर कुशवाहा, राम शर्मा ,प्रेम कुशवाहा आदि ने उनके मनोनयन पर बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।सबों ने कहा कि डॉ0 संजय जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का कार्य कर रहे हैं उसी का परिणाम...
राशन के लिए गरीब दलित के साथ हुए दुर्व्यवहार पर भाजयुमो अध्यक्ष मनीष दुबे ने जताया दुःख,कहा एमओ के बर्खास्तगी तक चलेगा आंदोलन !

राशन के लिए गरीब दलित के साथ हुए दुर्व्यवहार पर भाजयुमो अध्यक्ष मनीष दुबे ने जताया दुःख,कहा एमओ के बर्खास्तगी तक चलेगा आंदोलन !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
राशन के लिए आवाज उठाने पर एमओ ने रक्सौल थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिया आवेदन रक्सौल ।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दुबे ने आज अनुमंडल कार्यालय में दलित महिलाओं एवं पुरुषों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उस घटना की घोर निंदा की है। प्रोफेसर दुबे ने बताया कि रक्सौल अनुमंडल के कई क्षेत्रों में राशन में की जा रही कटौती एवं दाल नहीं मिलने की शिकायत विगत 1 माह से अनुमंडल कार्यालय में की जा रही है , पर अनुमंडल कार्यालय में इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। नगरपरिषद क्षेत्र मौजे के दलित महिलाएं अपने राशन नहीं मिलने की मांग को लेकर आज अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल से राशन दिलाने की मांग करने गई थी ।मांग पत्र दिया जाने वाला था लेकिन आपूर्ति पदाधिकारी वहां पहुंच गए और और मांग पत्र देने से र...
राशन अनियमितता को ले कर एसडीओ से मिलने गए लोगों से धक्का मुक्की

राशन अनियमितता को ले कर एसडीओ से मिलने गए लोगों से धक्का मुक्की

रक्सौल आसपास, सीमांचल
पीड़ितों ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप,अनुमंडल कार्यालय परिसर में हुआ विरोध प्रदर्शन रक्सौल।(vor desk )।राशन अनियमितता को ले कर रक्सौल एसडीओ से मिलने गए रक्सौल नगर के मौजे को नागरिको व पीड़ितों को रोका गया।पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें धक्का दे कर नीचे उतार दिया गया।बदसलूकी की गई।वहीं,मामले का कवरेज कर रहे एक मीडियाकर्मियों का मोबाइल भी छीन लिया गया। हालांकि,विरोध के बाद मान मनौव्वल शुरू हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,अंततः मोबाइल वापस लौटाना पड़ा।रक्सौल के प्रभारी एमओ अरविंद कुमार वहां मामले के रफा दफा की कोशिश में जुटे दिखे,जबकि,बीजेपी कार्यकर्ता राम शर्मा ने पीड़ितों के हक अधिकार देने की आवाज उठाई।और धक्का मुक्की व दुर्व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई।इस क्रम में मुन्ना ठाकुर ,राकेश कुमार, संतोष कुमार, विनोद कुमार, गजेंद्र प्रसाद,मुन्ना, आदि द्वारा राशन वितरण...
बजरंग दल हिंदुस्तान का हर एक कार्यकर्ता अपने धर्म की रक्षा करने के लिए समर्थ और संकल्पित

बजरंग दल हिंदुस्तान का हर एक कार्यकर्ता अपने धर्म की रक्षा करने के लिए समर्थ और संकल्पित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। देश में वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिस प्रकार से एक अकेली कंगना रणावत को पूरी बॉलीवुड ने साथ छोड़ दिया,ये काफी निंदनीय घटना है, एैसे ही हमारे देश में अनेकों लोगो को प्रताडित किया जा रहा है, इस विचारधारा को बदलने की जरूरत है,देश में रह कर देश विरोधी बात करने और बोलने वालो को कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर इन सभी पर अंकुश लगाने की जरूरत है। उक्त बातें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कुशाल कुशवाहा ने संगठन के कार्यालय के उद्घाटन के क्रम में कही।इससे पहले शहर के अम्बेडकर बस स्टैंड के समीप कार्यालय का उद्घाटन पूरे विधिवत मंत्रो चारण के साथ किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मंकेश्वार कुमार शर्मा,प्रेम कुमार गुप्ता, प्रदेश छात्र अध्यक्ष प्रिंस कुमार, कोषा अध्यक्ष अभिषेक बर्नवाल,जिला अध्यक्ष राणा जीतेश कुशवाहा,नगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता,नगर उपाध्यक्ष राहुल कुमार,हरिनारायण गुप...
सीएम नीतीश ने किया साढ़े पांच करोड़ की लागत से बने योजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन !

सीएम नीतीश ने किया साढ़े पांच करोड़ की लागत से बने योजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।(vor desk )।जलजीवन हरियाली योजना के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रामगढ़वा प्रखंड के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन किया । इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान रामगढ़वा प्रखंड के आदर्श पंचायत के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुके चम्पापुर पंचायत के मनना गाँव मे मनरेगा योजना के तहत 20 लाख की लागत से बने पेवर ब्लॉक सह आदर्श तालाब व आत्मनिर्भर अभियान के तहत प्रवासियों द्वारा लगाए जा रहे हाट का उद्घाटन किया । चम्पापुर में बने स्वच्छता अभियान के छह सीट वाले सामुदायिक शौचालय , पखनहिया के मुड़वा में झलही सोती में चेकडैम सह पुलिया निर्माण प्राक्कलित राशि सैंतीस लाख ,शिव नगर पंचायत के लौकरिया पईन में साढ़े 19 लाख की लागत से बने चेकडैम सह पुलिया निर्माण ,चम्पापुर में मनरेगा भवन व पंचायत भवन पर वाटर हार्वेस्टि...
मोबाइल छिनतई में पकड़े गए रक्सौल के युवक के पास से बरामद हुआ लोडेड देशी कट्टा

मोबाइल छिनतई में पकड़े गए रक्सौल के युवक के पास से बरामद हुआ लोडेड देशी कट्टा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk)।इन दिनों मोबाइल छीनतई की घटना बढ़ गई है।इसी क्रम में एक युवक को सोने का चैन व मोबाइल छीन कर भागते पकड़ा गया।जिसके पास से लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ।मामला रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भैंसड़ा गाँव स्थित एनएच 28 पर रामगढ़वा से सुगौली सड़क खण्ड में घटी। सूत्रों ने बताया कि सुगौली की तरफ जा रहे एक बाइक सवार से सोने का चेन व मोबाइल छिनने के प्रयास में उक्त अपराधी को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया जिस।जिसे रामगढ़वा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया । घटना बुधवार की शाम करीब सात बजे की है। ग्रामीणों के सहयोग से पकड़े गए अपराधी गयास मिया के पास से रामगढ़वा पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा भी बरामद भी किया है। गिरफ्तार अपराधी हरैया थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी रफीक मिया का पुत्र बताया जाता है। जबकि फरार अपराधी नागेश्वर महतो पिता सियाराम महतो ग्राम एकडेरवा हरैया के रूप में पहचान हुई है जो अपाच...
सफाईकर्मी के नाबालिग पुत्र की पिटाई का मामला तूल पकड़ा,मुआवजे के बाद सुलझा मसला!

सफाईकर्मी के नाबालिग पुत्र की पिटाई का मामला तूल पकड़ा,मुआवजे के बाद सुलझा मसला!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नगर परिषद के एक सफाई कर्मी के नाबालिग पुत्र को चोरी के आरोप में पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया।इस मामले को लेकर सफाईकर्मियों ने स्थानीय नगर थाना पहुंच एक वार्ड पार्षद को ही जिम्मेदार ठहरा उनके खिलाफ कार्रवाई या माफीनामे के लिए अड़ गए। बाद में कुछ बुद्धिजीवियों की पहल पर मामले को सुलझा दिया गया।जानकारी के मुताबिक,नगर परिषद के सफाईकर्मी राजेंद्र मलिक और भागीरथी देवी के 12 वर्षीय पुत्र अभय मलिक को बगैर किसी कारण के पिटाई का आरोप लगाया गया और इस मामले में स्थानीय वार्ड पार्षद रवि गुप्ता को आरोपी बना दिया गया।मामला चोरी की एक घटना में उक्त बच्चे की संलिप्तता उजागर होने पर उससे पूछताछ करने के दौरान पिट दिया गया,जिससे वह चोटिल हो गया।पीड़ित महादलित समुदाय के बच्चे के परिजनों ने बताया कि उनके बेटे को छठिया घाट स्थित एक कबाड़ खाने से उठाकर खेखरिया गांव में पार्षद श्...
पीएम मोदी के जन्म दिन पर विधायक अजय सिंह के सौजन्य से बांटा गया हैंड बिल व फल!

पीएम मोदी के जन्म दिन पर विधायक अजय सिंह के सौजन्य से बांटा गया हैंड बिल व फल!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह के सौजन्य से रक्सौल विधानसभा के गम्हरिया नहर चौक पर हैंड बिल के माध्यम से मोदी जी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया गया । विधायक अजय कुमार सिंह के द्वारा प्रेषित हैंड बिल के साथ में बच्चों के बीच फल बांटा गया। साथ ही उपस्थित विधायक प्रतिनिधि प्रो. अवधेश कुमार सिंह, आदापुर मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष भैरव प्रसाद गुप्ता, पंचायत विस्तारक विजय कुमार पांडे, पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा, महामंत्री कुंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र कुमार ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, अशोक सिंह, नागेंद्र पटेल, कुणाल कुमार, राजकुमार गुप्ता व कमलेश कुमार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। ...
पीएम के जन्म दिन पर सूंदरपुर में याद किये गए बाबा कृष्ट दास,भाजपा द्वारा कुष्ठ रोगियों के बीच फल वितरण

पीएम के जन्म दिन पर सूंदरपुर में याद किये गए बाबा कृष्ट दास,भाजपा द्वारा कुष्ठ रोगियों के बीच फल वितरण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नरेंद्र मोदी गरीबों, असहाय एवं लाचारों के मसीहा है।जिन्होंने गरीबी में जन्म लेकर प्रधानमंत्री के पद पर आसीन होने के बाद इस वर्ग के उत्थान में अपनी पूरी ऊर्जा झोंकने का कार्य किया है ।उक्त बातें बिहार में सेवा क्षेत्र का आइकॉन सुंदरपुर लिटिल फ्लावर कुष्ठाश्रम में संस्थापक फादर क्रिस्टो दास के समाधि स्थल की सफाई करने के बाद भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बिहार के संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा। प्रो0 सिन्हा ने कहा कि मोदी जी ने पूरे विश्व के आम जनता की चिंता की है और यही कारण है कि आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक है। सुंदरपुर उपेक्षित, लाचार, असहाय एवं जीने की जिजीविषा छोड़ चुके इंसानों का जीता जागता उदाहरण है जहाँ जाति, सम्प्रदाय एवं ऊंच-नीच से ऊपर उठकर गांधी के सपने को साकार किया जा रहा है।स्वावलंबन एवं सम्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!