बलुआ गुआबारी बांध की हो रही मरम्मत कार्य को नेपाल ने रोका,बढ़ सकता है तनाव!
रक्सौल।( vor desk )।चीन से हिंसक झडप के मामले के बीच फिर से नेपाल ने आंख दिखानी शुरू कर दी है. नेपाली सरकार ने भारत-नेपाल सीमा पर बिहार द्वारा बनाये जा रहे बांध का निर्माण रूकवा दिया है. मामला पूर्वी चंपारण जिले के सिकरहना प्रखण्ड का है. जिले के डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने बिहार सरकार के साथ साथ केंद्र सरकार को इसकी रिपोर्ट भेजी है.
बलुआ गुआबारी में तटबंध बनाने पर रोक लगायी
मिली खबर के मुताबिक नेपाल ने भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय क्षेत्र में हो रहे तटबंध निर्माण पर आपत्ति जताते हुआ काम रूकवा दिया है. नेपाली अधिकारियों ने पूर्वी चंपारण के ढाका में बनाये जा रहे नदी के तटबंध को नो मेंस लैंड एरिया बताते हुए बलुआ गुआबारी में जारी तटबंध निर्माण पर रोक लगा दी है.पूर्वी चंपारण के अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर बातचीत कर इस मामले का हल करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी. जिले के ...









